Samagra ID Name Se Kaise Nikale: जैसा की आप सभी जानते ही कि राज्य सरकार समय-समय पर अपने राज्य के नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए तरह-तरह की योजनाओं को शुरू करती रहती है जिससे नागरिकों को लाभ प्रदान किया जा सके। बता दें, ऐसा ही एक लाभ देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने समग्र ID अपने राज्य के कमजोर नागरिक, निराश्रित विकलांग, विधवा और बूढ़े नागरिकों को प्रदान करने के लिए बनायीं है। सरकार ने इसके लिए एक पोर्टल को जारी किया है जिसमे आवेदक अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर पर जाकर समग्र ID बनवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
Samagra ID Name Se Kaise Nikale

चलिए आज हम आपको अपने आर्टिकल में नाम से समग्र ID कैसे पता करें (Samagra id name se kaise nikale) के बारे में और इससे जुडी अन्य सभी जानकरियां जैसे: समग्र आईडी से मिलने वाले लाभ, समग्र ID क्या है, Samagra id के लाभ, आवश्यक दस्तावेज, मोबाइल नंबर से समग्र ID कैसे पता करें आदि के बारे में बताने जा रहे है। यदि आप जानकारी जानना चाहते है तो आप हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
क्या है समग्र ID?
समग्र ID एक इस तरह का कार्ड है जिसमे पूरी तरह की सभी जानकारियां लिखी हुई होती है। समग्र ID में 9 डिजिट नंबर लिखे होते है। इसका पूरा डाटा सरकार के पास उपलब्ध होता है। बता दें समग्र ID एमपी सरकार द्वारा नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए बनायीं गयी है। अगर आपने भी Samagra id बनाने हेतु रजिस्ट्रेशन किया है तो आप आसानी से पोर्टल पर जाकर अपने नाम के जरिये समग्र आईडी का पता लगा सकते है।
आर्टिकल | नाम से समग्र आई डी कैसे पता करें |
पोर्टल | समग्र पोर्टल |
डिपार्टमेंट | सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट |
लाभ लेने वाले | राज्य के नागरिक |
साल | 2023 |
उद्देश्य | राज्य के नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | http://samagra.gov.in/ |
Also Check: टीसी के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखे?
समग्र ID बनाने का उद्देश्य
समग्र ID बनाने का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। अब नागरिकों को समग्र ID बनाने के लिए किसी भी कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा इसके लिए सरकार ने एक वेब पोर्टल को जारी किया है ताकि नागरिक अपने मोबाइल और कंप्यूटर के जरिये पोर्टल पर जाकर समग्र ID के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। बता दें, केवल वही नागरिक समग्र आईडी प्राप्त कर केंगे जिसने आवेदन प्रोसेस को पूरा किया होगा।
Samagra ID के लाभ एवं विषेशताएं
आज हम आपको समग्र ID से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं की जानकारी बताने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप दिए गए पॉइंट्स को पूरा पढ़े।
- यदि आप सरकारी नौकरी के लिए फॉर्म भरना चाहते है तो आप को समग्र ID की आवश्यकता होगी।
- प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नागरिकों को Samagra id की जरूरत पड़ेगी।
- मध्य प्रदेश राज्य के जितने भी आवेदक BPL कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते है तो उनको समग्र ID की जरूरत पड़ेगी।
- जो भी नागरिक सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ लेना चाहते है उनके पास भी समग्र ID होनी चाहिए।
- आवेदक नाम के जरिये समग्र ID को पोर्टल पर जाकर आसानी से देख सकते है।
- यह नागरिकों को आइडेंटी के रूप में भी काम करता है।
- समग्र ID को आवेदक नाम के जरिये और मोबाइल नंबर के जरिये भी पता कर सकते है।
- आज के समय में समग्र ID के आधार पर कई योजनाएं जैसे: स्कालरशिप, पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट के तहत कम रेट पर खाद्य, इंश्योरेंस, ऑल पेंशन स्कीम, विवाह हेतु सहायता, राष्ट्रीय परिवार सहायता, आम आदमी बीमा और मैटरनिटी लीव की सहायता आदि का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
समग्र ID बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Required documents)
यदि आप भी समग्र ID बनाना चाहते है तो आपको इसके लिए आवश्यक दस्तावेज की जानकारी होनी बहुत ही जरुरी है। दस्तावेजों की जानकारी जानने के लिए दिए गए लिस्ट को पूरा पढ़े।
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र : वोटर ID कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
ऐसे करें नाम से समग्र ID का पता
राज्य के जो नागरिक अपना या अपने परिवार के किसी भी मेंबर की समग्र ID को नाम द्वारा पता करना चाहते है उन्हें आज हम इस प्रकिया के माध्यम से बताने जा रहे है। प्रकिया जानने के लिए हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- आवेदक को सबसे पहले नाम से समग्र ID पता करने के लिए समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर विजिट करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको नागरिकों की सेवाओं के लिए कई सारे ऑप्शन प्रदान किये गए है।
- अब आपको यहाँ समग्र ID जाने के दिए गए ऑप्शन पर जाकर समग्र परिवार एवं सदस्य आईडी जाने के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप क्लिक करते है आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको समग्र ID का पता करने के कई सारे ऑप्शन दिए गए होंगे।
- इसमें आप परिवार के सदस्य के नाम से समग्र ID जाने के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करते ही आपके सामने स्क्रीन पर समग्र ID खोजे का फॉर्म खुल जायेगा।
- फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: डिस्ट्रिक्ट, स्थानीय निकाय, लिंग, नाम, ग्राम पंचायत, ग्राम/वार्ड आदि को भर लें।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड को भर लेना है और खोजे बटन पर क्लिक कर लेना है।
- जिसके बाद आपकी समग्र ID से जुडी सभी जानकारियाँ खुल जाएगी।
मोबाइल नंबर से समग्र ID कैसे पता करें?
यहाँ हम आपको मोबाइल नंबर से समग्र ID कैसे पता करें के बारे में बताने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- आवेदक को मोबाइल नंबर से समग्र ID की डिटेल जानने के लिए आपको समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएँ।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको समग्र ID जानने के सेक्शन में जाएँ।
- इसके बाद आपको मोबाइल नंबर से समग्र ID के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही अगले पेज पर आपको ID की डिटेल्स जानने के लिए सदस्य का मोबाइल नंबर, सदस्य का आयु वर्ग, सदस्य के नाम के पहले के दो अक्सर और कैप्चा कोड को भर दें।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको देखें के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही मोबाइल नंबर के जरिये आप समग्र ID की जानकारी स्क्री में देख सकेंगे।
नाम से समग्र ID का पता से जुड़े प्रश्न/उत्तर
समग्र ID का पता लगाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in है।
नाम से समग्र ID का पता करने के लिए आवेदक को समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
आपको सबसे पहले समग्र पोर्टल पर जाना होगा। बता दें, हमने आपको इसकी पूरी जानकारी अपने लेख के माध्यम से बता दी है। जानकारी जानने के लिए हमारे लेख को पूरा पढ़े।
समग्र आईडी से जुडी सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0755-2558391 है।
Samagra ID 9 डिजिट की होती है।
जैसे कि इस आर्टिकल में हमने आप को नाम से समग्र ID कैसे पता करें से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है, यदि आप को इसके अलावा अन्य किसी प्रकार की जानकारी चाहिये तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर पूछ सकते है। हम आपके पूछे गए प्रश्नो का जवाब अवश्य देंगे।