Shanaya Kapoor Biography in Hindi : क्या दोस्तों आप शनाया कपूर के बारे में जानते हैं। यदि नहीं तो आपको बता दें कि बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता संजय कपूर की बेटी हैं। लगभग आप सभी ने बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध सिर्फ तुम फिल्म तो देखी ही होगी क्योंकि अपने समय की यह फिल्म सुप्रसिद्ध फिल्म रही है। और इस फिल्म के मुख्य अभिनेता की बेटी हैं शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) आज इस लेख में हम शनाया कपूर के बारे में जानेंगे। अक्सर फिल्मों में काम करने वाले अभिनेताओं के बच्चे भी अभिनय क्षेत्र में ही काम करते हैं। इसी प्रकार शनाया भी बॉलीवुड फिल्मों में अपना करियर शुरू करना चाहती हैं। इस लेख में हम इनके जीवन से जुडी कई बातें जानेंगे जैसे इनका परिवार, जन्म, शिक्षा, काम, कमाई, बॉयफ्रेंड, से जुडी कई जानकारियाँ हम इस लेख में प्राप्त करने वाले हैं। तो शुरू करते हैं।

शनाया कपूर जीवनी, जन्म और परिवार (Shanaya Kapoor Biography, Birth & Family)
पिता | संजय कपूर (अभिनेता/निर्माता) |
माता | महीप कपूर () |
भाई | जहान कपूर (छोटा) |
चचेरे भाई | अर्जुन कपूर (अभिनेता) हर्षवर्धन कपूर (अभिनेता) |
चचेरी बहनें | 1.सोनम कपूर (बड़ी बहन, अभिनेत्री) 2. रिया कपूर (अभिनेत्री, फिल्म निर्माता) 3. अंशुला कपूर (बड़ी बहन, गूगल में कार्यकर्ता व अभिनेत्री) 4.जान्हवी कपूर (बड़ी बहन, अभिनेत्री) 5. खुशी कपूर (मॉडल, इंटरनेट सेलिब्रिटी) |
पूरा नाम | शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) |
पेशा/व्यवसाय | मॉडल/अभिनेत्री, असिस्टेंट डॉयरेक्टर |
शारीरिक बनावट
बालों का रंग | काला |
लम्बाई | 5 फीट 6 इंच |
आँखों का रंग | काला |
वजन | 55 kg |
शारीरिक संरचना | 33-26-33 |
शनाया कपूर का जन्म 3 नवंबर 1999 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। शनाया का जन्म बॉलीवुड में प्रसिद्ध कपूर खानदान में हुआ था। शनाया के परिवार में इनके माता-पिता और एक छोटा भाई है। शनाया के पिताजी का नाम संजय कपूर है। जो की बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता, और निर्माता हैं। और इनकी माँ महिप संधू अनिवासी भारतीय(Non Resident Indian) हैं। और इनके छोटे भाई का नाम जहान कपूर है। शनाया कपूर के परिवार में केवल उनके पिता ही नहीं बल्कि उनके पिता के बड़े भाई भी फिल्म जगत से संबंध रखते हैं। इनके बड़े भाई बॉनी कपूर भारत के मशहूर फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। वहीं शनाया के दूसरे चाचा अनिल कपूर बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता हैं। अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर, ख़ुशी कपूर और सोनम कपूर, रिया कपूर व हर्षवर्धन कपूर शनाया के चचेरे भाई बहन हैं।
निजी जानकारी (Personal Information)
जन्म की तारीख | 3 नवंबर 1999 |
उम्र | 23 साल (2022 के अनुसार) |
जन्म कहाँ हुआ | मुंबई, महाराष्ट्र |
नागरिकता/राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
जाती | पंजाबी, खन्नी |
राशि | वृश्चिक |
होमटाउन | मुंबई |
स्कूल | ज्ञात नहीं |
कॉलेज/यूनिवर्सिटी | Ecole Mondiale World School Mumbai |
शैक्षिक योग्यता | ज्ञात नहीं |
पता | 18/अर्जुन मैग्नम बंगले, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी (पश्चिम), मुंबई – 400058 |
रूचि/शौक | पार्टी करना, डांस, तैराकी का शौक, घूमने का शौक। |
पसंदीदा जगह | दुबई |
शनाया कपूर के दोस्त (Shanaya Kapoor Friends)
बता दें कि शनाया कपूर के दोस्त भी स्टारकिड्स हैं। शनाया की दोस्तों में बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान, और दूसरे अभिनेता चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडेय हैं। अनन्या पांडेय बॉलीवुड फिल्मों से अपना करियर शुरू कर चुकी हैं, लेकिन सुहाना खान फिल्मों से दूर है। और इन दोनों की सोशल मीडिया पर फोल्लोविंग भी काफी है। आपको बता दें की सुहाना खान के इंस्टाग्राम पर 2.9 मिलियन फोल्लोवेर्स हैं, जबकि शनाया कपूर के 1.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं, और अनन्या पांडेय के 24 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

Shanaya Kapoor Education (शनाया कपूर की शिक्षा)
शनाया कपूर की शिक्षा से जुडी कोई ज्यादा जानकारी तो नहीं है, इनकी स्कूली शिक्षा की और इनकी शैक्षिक योग्यता से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। केवल यह पता है कि शनाया ने Ecole Mondiale World School Mumbai से शिक्षा प्राप्त की है। इसके अलावा इनकी शिक्षा की कोई जानकारी प्राप्त नहीं है।
बॉयफ्रेंड/अफेयर्स (Boyfriend/Affairs)
अगर शनाया कपूर के रिश्ते या इनके बॉयफ्रेंड की बात की जाये तो आपको इस बात से अवगत करवा दें कि ये फिलहाल किसी भी रिश्ते में नहीं हैं। फिलहाल ये सिंगल हैं। भले ही ये इससे पहले रोहन कुरूप के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। आपको बता दें शनाया कपूर और रोहन कुरूप स्कूल के समय से ही स्कूलमेट रहे हैं और रोहन कुरूप तब चर्चा में आये जब रोहन कुरूप की शनाया कपूर को किस करती तस्वीर वायरल हो गई थी। हालाँकि वर्तमान समय में रोहन कुरूप भी अपने जीवन में खुशहाल हैं।
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
बॉयफ्रेंड | रोहन कुरूप (EX) |
Shanaya Kapoor Career (शनाया कपूर का करियर)
शनाया कपूर को बॉलीवुड/फिल्म इंडस्ट्री में लाने के लिए करण जौहर ने पूरी तैयारिया कर ली है। आपको बता दें शनाया कपूर बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर करण जौहर की आने वाली फिल्म से अभिनय जगत में प्रवेश करने वाली हैं। आपको बता दें कि करण जौहर की शनाया के साथ आने वाली पहली फिल्म का नाम बेधड़क(Bdhadak) है। शनाया कपूर बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम कर चुकी हैं, सहायक निर्देशक के रूप में इनकी इनकी पहली फिल्म Gunjan Saxena The Kargil Girl थी। इस फिल्म में इनकी कजिन बहन जान्हवी ने मुख्य किरदार की भूमिका निभाई है। आपको बता दें शनाया कपूर की आने वाली फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान करेंगे जो कि धड़क और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
Shnaya Kapoor Debut Film (शनाया कपूर डेब्यू फिल्म)
3 मार्च 2022 को इस बात की जानकरी करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये दी थी। केजे ने बताया की लक्ष्य लालवानी बेधड़क फिल्म में करन नामक किरदार की भूमिका निभायेंगे जबकि शनाया कपूर ‘निमृत‘ नामक किरदार की भूमिका निभायेंगी और गुरफतेह सिंह पीरज़ादा ‘अंगद’ नामक किरदार की भूमिका निभायेंगे। आपको बता दें कि शनाया कपूर कि बतौर अभिनेत्री बेधड़क डेब्यू फिल्म होगी, लेकिन लक्ष्य लालवानी इससे पहले कई फिल्मों और टीवी शो में काम कर चुके हैं। जिसमे से कुछ ये हैं, पोरस, अधूरी कहानी हमारी, दोस्ताना 2, प्रदेश में है मेरा दिल, चंद्र गुप्त मौर्य, वारियर हाई आदि में काम किया है वहीं गुरफतेह पीरज़ादा ने फ्रेंड्स इन लॉ, हम भी अकेले तुम भी अकेले, गिल्टी, ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में काम किया है। और इनकी यह फिल्म (बेधड़क) साल 2022 के लास्ट तक रिलीज हो सकती है।
तो दोस्तों ये थी शनाया कपूर के जीवन से जुडी कुछ जानकारी उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आएगी। यदि आप के पास शनाया कपूर के जीवन से जुडी कोई जानकारी आपके पास है तो आप कमेंट कर के बता सकते हैं।