Shilpi Raj Biography : दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं, भोजपुरी सिनेमा की पार्श्व गायिका शिल्पी राज के जीवन के बारे में। जैसे की ये तो हम सभी जानते हैं कि सभी को अपने जीवन में आजीविका के लिए कुछ न कुछ काम करना ही होता है। कुछ लोग केवल अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए काम करते हैं तो कुछ लोग अपनी रूचि के अनुसार काम करते हैं और उसमे ही प्रख्याति पाने के हर तरीके से आगी बढ़ते हैं। आज के दौर में हर कोई दौलत, शोहरत, नाम के पीछे भाग रहा है। ऐसी ही कहानी है, भोजपुरी सिनेमा की मशहूर और कम उम्र की गायिका शिल्पी राज (Shilpi Raj) आज हम इस लेख में आपको बताने वाले हैं कि शिल्पी राज ने कैसे अपने सगीत के क्षेत्र में अपना करियर बनाया और इससे पहले वो क्या करती थी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की सबसे कम उम्र में प्रसिद्धि हासिल करने वाली इस गायिका का कुछ ही समय पहले MMS वीडियो भी लीक हुआ था। यहाँ आपको आज इसके बारे में सभी जानकारी दी जाएगी। तो चलिए जानते हैं, शिल्पी राज के जीवन के बारे में।

कौन हैं शिल्पी राज
शिल्पी राज का जन्म भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में देवरिया नामक जगह पर एक साधारण से परिवार में हुआ था। हालाँकि वर्तमान समय में वह बिहार, राज्य की राजधानी पटना में रहती हैं। बात करें शिल्पी के संगीत के क्षेत्र में कदम रखने की तो इन्होने साल 2017 में अपनी एक म्यूजिक एल्बम भुकुर भुकुर से अपने कदम म्यूजिक इंडस्ट्री में रखे थे। और वर्तमान समय तक वह भोजपुरी सिनेमा के कई सारे प्रसिद्ध गायकों के साथ गाने गा भी चुकी हैं। जैसे की खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, प्रमोद प्रेमी, रत्नाकर कुमार, समर सिंह, कल्लू आदि। मन जा रहा है ही शिल्पी भोजपुरी सिनेमा में गायन का काम करने वाली सबसे कम उम्र की गायिका हैं। इस प्रकार से पार्श्व गायिका के तौर पर शिल्पी ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी खास जगह बनाई।
Shilpi Raj Biography
पूरा नाम | शिल्पी राज |
घर का नाम | शिल्पी |
जन्मतिथि | 25 मार्च 2002 |
उम्र | 19 साल |
पेशा | भोजपुरी पार्श्व गायिका (Playback Singer, Performer) |
प्रसिद्धि | भोजपुरी गाने |
वजन | 44 kg |
लम्बाई | 5’3 (161 मीटर) |
आँखों का रंग | भूरा |
बालों का रंग | कला |
जन्मस्थान | देवरिया भाटपार रानी (उत्तरप्रदेश) |
वर्तमान निवास | पटना बिहार |
राष्ट्रीयता | भारत |
धर्म | हिन्दू |
भाषा | हिंदी, भोजपुरी |
पसंदीदा भोजन | पकौड़ी |
भाई-बहन | 1 भाई और 3 बहनें |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
कुल सम्पति | N/A |
माता-पिता | N/A |
बॉयफ्रेंड | विजय चौहान |
Shilpi Raj का प्रारंभिक जीवन
अब तक ये तो आप सभी जान गए होंगे की शिल्पी राज का जन्म उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भाटपर रानी गांव में हुआ था। आम परिवारों जैसे ही उनका परिवार भी एक गरीब परिवार था। शिल्पी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अपने गांव भाटपर से ही पूरी की है। जिसके बाद वो अपनी बाकि पढाई के लिए यूपी से छपरा और इसके बाद पटना चली गई थी जहाँ वो अपनी 12वीं की शिक्षा पूरी की। स्कूल के समय में भी शिल्पी स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेती थी, कहा जाता है कि शिल्पी को बचपन से ही गाने का शौक था, और जिसके लिए वह हमेशा ही गाने का अभ्यास किया करती थी।
और ये तो हम सभी को पता ही है की बिना किसी अभ्यास और बिना किसी रूचि के हम किसी भी क्षेत्र में चाहे वो कोई भी क्षेत्र हो उसमे सफलता प्राप्त नहीं कर सकते हैं। और अपनी मेहनत और अभ्यास के बाद संगीत के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के लिए शिल्पी ने इसके लिए और मेहनत करनी शुरू की और सिनेमा में कदम रखने के लिए लम्बे समय के लिए संगीत की शिक्षा ली। जिसके बाद शिल्पी ने भोजपुरी सिनेमा में गायिका का काम शुरू किया।
ये भी पढ़ें : बिहार जमाबंदी नंबर कैसे चेक करें?
Shilpi Raj Family (शिल्पी राज का परिवार)
शिल्पी राज का परिवार यूपी के देवरिया जिले के भाटपर रानी गांव से ताल्लुक रखता है। और लोगों जैसे ही गांव के आम गरीब परिवार जैसे ही शिल्पी का परिवार भी था। शिल्पी के परिवार में उनकी माता, और एक भाई और तीन बहनें हैं। इस प्रकार से इनके परिवार की जानकारी प्राप्त हुई है।
Shilpi Raj के पसंदीदा गायक/गायिका
शिल्पी राज का कहना है, कि पवन सिंह उनके पसंदीदा अभिनेता और गायक हैं और साथ ही पसंदीदा महिला गायिका में उनको कल्पना पटोवरी उनकी सबसे पसंदीदा गायिका हैं। इससे अधिक इस विषय में कोई जानकारी प्राप्त नहीं है।
शिल्पी राज का संगीत का करियर
शिल्पी जब अपने गांव से अपनी आगे की पढाई पूरी करने के लिए गई तो इसके बाद वो निरंतर अभ्यास करती रहीं और साथ ही कहा जाता है की वह सिंगिंग क्लास भी जाती थी। शिक्षा पूरी करने के बाद शिल्पी ने संगीत की ट्रेनिंग ली और इसके बाद अपने शुरूआती दिनों में शिल्पी ने भी मुश्किलों का सामना करते हुए छोटे-बड़े कार्यक्रमों में गाने का काम भी किया। धीरे-धीरे शिल्पी की संगीत की ट्रेन पटरी पर उतरने लगी। लम्बी मेहनत और संघर्ष के बाद शिल्पी के जीवन में सफलता की धूप आनी शुरू हुई। साल 2017 में शिल्पी ने अपना पहला गाना भुकुर भुकुर गाया।
इसी गाने से शिल्पी ने भोजपुरी सिनेमा में अपने कदम रखे। लेकिन इस गाने से उन्हें इतनी ज्यादा प्रसिद्धि न मिल पाई लेकिन जब 2019 में शिल्पी ने जहर खाके मार जाईब हो गाना गाय तो वह पुरे भोजपुरी संगीत की दुनिया में छा गई और यहीं से शिल्पी ने अपनी पहचान बना ली। इसके बाद शिल्पी ने कई सारे गाने गाये जैसे नीली नीली अखियां, तोहार गालिया के डिंपल, ललिया के तिलवा पर दिलवा दीवाना, रेलिया रे, राजा जी खून कई द, लजाई काहे, दिलवा ले गइले राजा जैसे कई सुपरहिट गाने गाये। और इसके बाद शिल्पी भोजपुरी सिनेमा में अपनी खास जगह बना दी। अब पार्श्व गायिका के रूप में गाने के बाद वह कई सारे सुप्रसिद्ध गायकों के साथ गाने गए चुकी हैं। उनमे पवन सिंह, खेसारी, प्रमोद प्रेमी, अरविन्द अकेला (कल्लू) जैसे कई गायकों के साथ गाने गा चुकी हैं।
Shilpi Raj का वैवाहिक जीवन
खबरों के अनुसार और उनके सोशल मिडिया अकाउंट से जानकारी प्राप्त करने के बाद यही पता चला है की वह फ़िलहाल अविवाहित हैं। और ना ही उनके किसी व्यक्ति से रिश्ते की कोई खबर पता चली है। लेकिन कुछ समय पहले शिल्पी का एक निजी विडिओ वायरल हो गया था।
शिल्पी राज इंस्टाग्राम अकाउंट लिंक
यदि आप शिल्पी राज को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना चाहते हैं। या फिर शिल्पी राज के नए गाने सुनना चाहते हैं तो यहाँ इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कर के आप नए गानों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, और शिल्पी को फॉलो कर सकते हैं। साथ ही आप शिल्पी के इंस्टाग्राम प्रोफाइल में दिए गए लिंक से आप शिल्पी को फेसबुक पर भी फॉलो कर सकते हैं।
शिल्पी राज का वायरल MMS
कुछ समय पहले ही शिल्पी राज का एक निजी वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया था जिसके बाद वह बहुत चर्चा में रही, जब उनका वीडियो लीक हो गया तो उन्होंने खुद वीडियो जारी करते हुए अपने फैंस से आग्रह किया की इस वीडियो को कोई भी वायरल न करें। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था की इन्ही लोगों (fans) के लिए ही वह जाती हैं। और उनका ही प्यार उनको इस क्षेत्र में आगे बढ़ा रहा है। और उनके इस एमएमस के लीक होने के पीछे किसी की साजिश है। खबरों के अनुसार मन जा रहा है की उनके वीडियो में जो लड़का उनके साथ है वह उनका प्रेमी/बॉयफ्रेंड विजय चौहान है। हालाँकि विडिओ में कोई अन्य लड़का भी था जो की विडिओ बना रहा था। जिनका की दोनों का चेहरा ढका हुआ था। जिनकी की कोई जानकारी प्राप्त नहीं है।
आप सभी से निवेदन है की यदि कोई चाहे वो कोई गायक, स्टार या कोई सामान्य लड़की हो यदि किसी का इस प्रकार का निजी विडिओ कोई लीक कर दे या आपको यह प्राप्त होता है। तो इसको दूसरों को भेजने की जगह डिलीट करें। क्योंकि इस तरह की घटनायें कभी भी किसी के भी साथ हो सकती है।
बिहार न्यूज़ होमपेज | यहाँ क्लिक करें |