Shloka Mehta Biography in Hindi: दोस्तों आज हम बताने जा रहे हैं भारत के सबसे अमीर परिवारों में से एक परिवार की बड़ी बहु यानि श्लोका मेहता अम्बानी के बारे में। श्लोका का जन्म 11 जुलाई 1990 को भारत के मुंबई शहर में भारत के सबसे बड़े हीरे के व्यापारियों में से एक व्यापारी रसेल मेहता के घर में हुआ। आज हम श्लोका मेहता (Shloka Mehta) के जीवन से जुडी बातों के बारे में जानेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं, जानते हैं कि कैसे श्लोका मेहता अंबानी परिवार की बहु बनी और श्लोका ने अपनी शिक्षा कहाँ से की है वो क्या करती हैं।

श्लोका मेहता का जीवन परिचय (Shloka Mehta Biography)
पूरा नाम | श्लोका मेहता |
पेशा | व्यवसायी (बिजनेस वुमन) |
शारीरक संरचना
लम्बाई | 5फीट 6 इंच |
वजन | 56 kg |
शारीरिक बनावट | 34-26-36 |
बालों का रंग | काला |
आँखों का रंग | काला |
निजी जीवन (Shloka Mehta Personal Life)
जन्म की तारीख | 11 जुलाई 1990 |
उम्र 2022 के अनुसार | 32 वर्ष |
गृहनगर | मुंबई |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
स्कूल | धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई |
कॉलेज/विश्वविद्यालय | प्रिंसटन विश्वविद्यालय, न्यू जर्सी, सयुंक्त राज्य अमेरिका।, लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस,लंदन इंग्लैंड |
शैक्षिक योग्यता | कानून में परास्नातक (पोस्टग्रेजुएट) |
धर्म | हिन्दू |
रुचियाँ | संगीत सुनना और यात्रा करना |
परिवार (Shloka Mehta Family)
पिता जी का नाम | रसेल मेहता |
माता का नाम | मोना मेहता |
बहन | दिया मेहता |
भाई | विराज मेहता |
प्रेम/वैवाहिक संबंध
बॉयफ्रेंड | आकाश अंबानी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
शादी की तिथि | 9 मार्च 2019 |
पति | आकाश अंबानी |
बच्चे | 1 बेटा पृथ्वी आकाश अंबानी |
श्लोका मेहता का प्रारम्भिक जीवन/शिक्षा (Shloka Mehta Birth Education)
श्लोका मेहता का जन्म मुंबई शहर में साल 1990 में 11 मार्च को हुआ था। श्लोका ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा मुंबई में ही धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की थी। जिसके बाद अपनी आगे की उच्च शिक्षा के लिए वह अमेरिका चली गई प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। इस विश्वविद्यालय से श्लोका ने एंथ्रोपोलोजी (मानवविज्ञान) विषय से से डिग्री प्राप्त की। इसके बाद श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिक्ल साइंस में एडमिशन लिया और यहाँ से न्यायशास्त्र की पढाई की। पढाई पूरी करने के बाद वह भारत वापस भारत आ कर अपने पिता जी के व्यवसाय में सहायता करने लगी।
Shloka Mehta Family (श्लोका मेहता का परिवार)
श्लोका अपने ससुराल पक्ष से भारत के सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट में दूसरे नंबर के अम्बानी परिवार की बहु तो हैं, ही लेकिन श्लोका के पिता जी भी भारत के अमीर परिवारों में से एक हैं। इनके पिताजी रसेल मेहता डायमंड(हीरे) के व्यापारी हैं। और इनकी माँ मोना मेहता भी एक काम करने वाली स्त्री हैं। और इनके (Shloka Mehta) परिवार में एक भाई और एक बहन और भी हैं। इनके भाई का नाम विराज मेहता है। और बहन का नाम दिया मेहता है।
वर्तमान समय में इनके भाई विराज अपने पिता जी के हीरे के व्यापार में उनकी सहायता करते हैं, और अपने व्यवसाय को संभाल रहे हैं। रसेल मेहता यानि श्लोका मेहता के पिताजी की खुद का एक हीरे और खुदरे गहनों के व्यपार से संबंधित ब्रांड है। जिसका नाम Orra (ओररा) है। और इनकी माताजी और बहन दोनों ही गहनों की डिजाइनिंग का काम करती हैं। और श्लोका अपने परिवार में सबसे छोटी हैं।
Also Check:-
- Rani Chatterjee Biography in Hindi
- Rani Chatterjee Biography in Hindi
- सुकन्या समृद्धि खाता फॉर्म कैसे भरें?
श्लोका मेहता और आकाश अंबानी का रिश्ता
वैसे तो कहा जाता है की अंबानी परिवार और मेहता परिवार की आपस में भी दोस्ती थी। और हो भी क्यों न क्योंकि दोनों ही परिवार अमीर हैं, और दोनों ही परिवार व्यापारी भी हैं। जिसके अनुसार मन जा सकता है की ये दोनों परिवार श्लोका और आकाश के रिश्ते से पहले भी एक दूसरे के सम्पर्क में रहते थे। और अक्सर बड़े और अमीर परिवारों के लोग अपने व्यापार और पारिवारिक रिश्तों के कारण भी अपने बच्चों का रिश्ता आपस में तय करवा देते हैं। इसी प्रकार श्लोका और आकाश का रिश्ता भी हुआ है।

Shloka Mehta And Akash Ambani Love story (श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की प्रेम कहानी)
उम्र में बड़ी हैं श्लोका अपने पति से : जहाँ श्लोका का जन्म 1990 में हुआ वही आकाश का जन्म 1991 में हुआ है। यानि आकाश एक साल छोटे हैं अपनी पत्नी से। और ये भी कहा जाता है, कि इस दोनों की शादी इनकी खुद की पसंद (लवमैरिज) से हुई थी। यह भी कहा जाता है कि आकाश और श्लोका एक दूसरे को पारिवारिक मैत्री के अलावा दूसरे तरिके से भी जानते थे। श्लोका और आकाश ने एक ही स्कूल से यानि की आकाश के दादा जी के स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटनेशनल स्कूल से पढाई के समय से ही एक दूसरे को जानते थे। और जिसके बाद इनका दोस्ती का रिश्ता बढ़ता गया और आज दोनों शादीशुदा जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। और साल 10 दिसंबर 2021 में इनके परिवार में एक और नन्हा मेहमान जुड़ गया। 10 दिसंबर 2021 को श्लोका ने अंबानी परिवार के पोते को जन्म दिया।

करियर
श्लोका अपनी पढाई पूरी करने के बाद साल 2014 में भारत वापस लौट आई थी। जिसके बाद की वे व्यापार करने की जगह समाज सेवा का काम करने की इच्छुक थी। और इसके साथ ही श्लोका अपने दादा जी (अरुणकुमार रमणिकलाल मेहता जी की हीरे की कम्पनी में निदेशक का काम किया और इसके साथ ही श्लोका ने कनेक्टफॉर नाम की कम्पनी भी शुरू की जिसके तहत यह समाज की भलाई के कार्यों को करते हैं। यह कम्पनी गैर सरकारी संस्थाओं को स्वैच्छिक और वित्तीय सहायता के लिए प्रोत्साहित करती है।
श्लोका ने कनेक्टफोर कम्पनी की शुरुआत साल 2015 में किया था। जिसमें की इनके परिवार ने भी इनका सहयोग दिया था। और वर्तमान समय में इनकी इस कम्पनी में हजारों लाखों लोग जुड़ चुके हैं।
श्लोका मेहता के जीवन से जुडी बातें
- श्लोका मेहता आकाश अंबानी की पत्नी और मुकेश अंबानी की बहु हैं।
- वर्तमान समय में श्लोका एक पत्नी के साथ ही साथ माँ भी बन चुकी हैं। उन्होंने बिते वर्ष 2021 में बेटे को जन्म दिया जिसका नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है।
- वह पशु प्रेमी है, और इसके साथ ही श्लोका फिटनेस का भी शौक है और वह खुद को हर प्रकार से फिट रखती हैं।
- श्लोका अपने पति और इनके पिता मुकेश अंबानी के जैसे ही एक और अमीर परिवार से हैं।
- श्लोका मेहता अंबानी के पास मिनी कूपर, बेंटले, मर्सिडीज जैसी कई कारें हैं।
- श्लोका मेहता की वर्तमान की सम्पति का कोई अंदाजा नहीं है।
- श्लोका मेहता अपने पति आकाश अम्बानी से उम्र में एक साल बड़ी हैं।
यदि आप श्लोका मेहता को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना चाहते हैं, तो दिए गए लिंक के माध्यम से आप उनको फॉलो कर सकते हैं। हालाँकि श्लोका का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है, श्लोका ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट में प्राइवेसी लगा रखी है।
श्लोका मेहता इंस्टग्राम आईडी – shloka11
बिहार न्यूज़ होमपेज | यहाँ क्लिक करें |