Small Town Business Ideas : दोस्तों आज के समय में हर कोई खुद का काम शुरू करना चाहता है। भले ही वो कोई बड़ा काम हो या कोई छोटा मोटा काम। इसका कारण ये भी हो सकता है की लोगों को नौकरी मिल पाना आजकल के समय में बड़ा ही मुश्किल काम बन चुका है। और अपनी इच्छानुसार कोई काम मिलना तो और भी मुश्किल है। जैसे किसी एक कार्य में किसी व्यक्ति कौशल प्राप्त है, उसको उसी के आधार पर मन मुताबिक वेतन में काम मिल जाए ये तो सम्भव नहीं है। इसी कारण लोग अपना कुछ अलग से काम शुरू करना चाहते हैं। लेकिन हमेशा ये भी जरुरी नहीं होता है कि आप कोई व्यवसाय शुरू करें और आप उसमे पहली कोशिश में ही सफल हो जायें या फिर आपका काम अच्छे से चलने लगे, इस क्षेत्र में आपको लाभ और हानि दोनों का सामना करना पड सकता है। जैसे कुछ लोग बिना जानकारी के ही कोई भी काम तो शुरू कर देते हैं, लेकिन उनको इसके बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। जिस कारण उनका काम ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाता है। वहीं अगर आपको किसी चीज के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त है और आप तब अपना काम शुरू करते हैं, तो आपको धीरे-धीरे इसका लाभ भी मिलने लगेगा। आज इस लेख में हम आपको बताएँगे की कैसे आप कम लागत में कुछ बिजनेस कर सकते हैं। तो फिर शुरू करते हैं।

Small Town Business Ideas
कम लागत में आप अपने गाँव घर, शहर में अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं चाहे वो महिला हो या फिर पुरुष कोई भी व्यक्ति अपने कौशल के दम पर कुछ भी कर सकता है। जैसे कोई महिला गृहणी है तो अगर वो खाना बनाने में माहिर है तो वो टिफ्फिन सर्विस शुरू कर है।आज के समय में सबसे ज्यादा मार है, हर इंसान को फास्ट फ़ूड ऐसे पसंद है क्या ही कहना। इसी तरह आप खाने के बिजनेस से लेकर, अचार बनाना, सिलाई सेंटर खोल सकते हैं। जो लोग पेन्टिंग करना पसंद करते हैं, वो यह भी कर सकते हैं इसी तरह से आप छोटे-छोटे काम अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं। जिनको शुरू करने के बाद आप धीरे-धीरे से लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।
Also Check: एसबीआई में हर महीने 80 हजार रुपये कमाने का मौका
कम लागत वाले ये 5 बिजनेस से कर सकते हैं
1. टिफिन सर्विस
आज कल के व्यस्त और भागदौड़ भरे जीवन में कई बार काम ही काम के चक्कर में हम खाना नहीं बना पाते हैं। या कोई स्टूडेंट्स हो, या फिर नौकरी करने वाली लड़की/लड़के जो कि अकेले रहते हैं। उनको लिए इतने भागदौड़ वाले जीवन में बना बनाया खाना मिल जाए तो उनको भी राहत मिल जाती है। ऐसे ही आप धीरे-धीरे अपना टिफिन सर्विस शुरू कर सकते हैं। ऐसे में आपका बिजनेस भी बढ़ता जाएगा। और इस तरह से आप पैसे कमा सकते हैं। यदि आप एक व्यक्ति का खाना भी बनाते हैं, तो इसमें भी आप महीने का एक व्यक्ति के 2 टाइम के खाने का 3 हजार से 3500 तक प्राप्त कर सकते हैं। और बाकी खाने की चीजों के अनुसार आप मोल भाव सकते हैं।
2. पालतू जानवरों को संभालने का काम
कुछ लोगों को पालतू जानवरों को संभालना या उनको पुचकारना पहुत ही पसंद होता है। जैसे हम सभी को लगभग पालतू कुत्ते रखने का शौक होता है, लेकिन जब घर में कोई नहीं होता तब क्या ? यदि हम कोई भी पालतू जानवर अपने साथ रखते हैं तो सबसे बड़ी चिंता ये होती है, कि उसको अकेले छोड़कर हम कैसे कहीं जा पायेंगे। लोगों की इस चिंता को दूर करने के लिए और अपना काम शुरू करने के लिए आप एक पेट ग्रूमर का काम भी शुरू कर सकते हैं। वर्तमान समय में दौड़भाग भरी जीवनशैली में किसी भी पालतू जानवर के मालिकों की सबसे बडी चिंता होती है कि वो अपने पेट को घर पर अकेला छोड़ कर कैसे ऑफिस जायें या फिर कहीं भी कैसे जायें। यदि आप अपने पेट को घर पर अकेले छोड़ कर चले जाते हैं, तो वो भी डिप्रेशन में जा सकते हैं, या फिर हमारे शैतान पेट्स अकेले घर में रहकर चीजों को जैसे बिस्तर, सोफे या दीवारों को खराब कर देते हैं। इसी सब से लोगों को बचाने के लिए आप अपना पेट ग्रूमिंग का काम शुरू कर सकते हैं।
3. सिलाई का काम
सिलाई का काम लड़कियाँ हों या फिर लड़के दोनों ही कर सकते हैं। वो भी घर में ही। आजकल सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण सरकार द्वारा फ्री में दिया जा रहा है। यदि आपका हुनर कपडे सिलने में है, आप अलग अलग तरह के कपड़े जैसे लहंगा कुर्ती, जैसे अलग अलग तरीके से कपडे सिलना जानते हैं तो आप अपनी बुटीक खोल सकते हैं, या फिर अपनी सिलाई की दुकान शुरू कर और लोगों को भी रखकर उनको भी यह काम सीखा कर उनको काम पर रख सकते हैं। और आज के समय में तो अच्छे से सिलाई करने वाले टेलर्स की बाजार में बहुत ज्यादा माँग है।
4. हस्तशिल्प वाली चीजें बेचना
अक्सर आपने देखा होगा की मशीन से बनी चीजों से ज्यादा महंगी हस्तशिल्प वाली चीजें होती हैं। और ये चीजें लोगों को अपनी और आकर्षित भी करती हैं। और कोई भी पर्यटक दूसरे देशों से जब हमारे देश में आते हैं, या दूसरे राज्यों में जब हम खुद भी घूमने जाते हैं, तो वहाँ पर कई सारी ऐसी चीजें होती हैं, जो कि बहुत ही आकर्षक होती हैं जिसको खरीदने से हम खुद को रोक नहीं पाते हैं। ऐसे ही आप भी आज कल ऊन की शॉल, कालीन, दुप्पटे, पेंटिंग, पुराने समय के बर्तन, मिटटी के बर्तन, या मिटटी से सजावट का सामान बनायें। इसको बेचकर आप आय प्राप्त कर सकते हैं। जिसको बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा भी कई प्रयास किये जाते हैं।
4. बेबी सिटिंग का काम
वर्तमान समय में हर कोई अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहता है। चाहे हो किसी भी क्षेत्र में हो। लड़का हो या लड़की सभी अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए वह काम करते हैं। जैसे कई परिवारों में पति-पत्नी दोनों नहीं व्यक्ति नौकरी करते हैं। और जिस घर में छोटे बच्चे होते हैं, वहां नौकरी करना और बच्चों को संभालना बहुत ही मुश्किल काम होता है। ऐसे में माता-पिता को मजबूरी में अपने बच्चों को घर में किसी और लोगों के पास छोड़कर जाना पड़ता है। और ऐसे में उनकी चिंता बनी रहती है कि उनका बच्चा कैसे होगा कहाँ होगा। इसी चिंता को दूर करने के लिए आप अपना बेबी सिटिंग का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसी तरह आप भी बच्चों के साथ रह कर खुद को खुश रख सकते हैं और आप इसके बदले पैसे भी कमा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी तरह की लागत लगाने की जरूरत नहीं होगी।
इस प्रकार से आप कई तरह के और भी काम शुरू कर सकते हैं। जैसे की आप अपना चाय का स्टाल शुरू कर सकते हैं। इसके साथ में आप खाने की चीजों को साथ में रख सकते हैं। जैसे आप अचार का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। सजावट का काम शुरू कर सकते हैं। दूध का कारोबार, फूलों का काम आप कर सकते हैं। इसके साथ ही कई तरह के पौधों को लगाकर उनकी खेती करने के बाद उनसे आप पैसे प्राप्त कर सकते हैं। मधुमक्खी पालन, तुलसी की खेती कर सकते हैं। एलोवेरा की खेती कर सकते हैं। इस प्रकार से आप कई तरह के व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
बिहार न्यूज़ होमपेज | यहाँ क्लिक करें |