TATA Scholarship 2023-24: जैसा की आप भी जानते ही होंगे कि देश में छात्रों की शिक्षा हेतु कई सारी छात्रवृति योजनाएं चलायी जा रही है जिससे जो छात्र उच्च शिक्षा पूरी करने में असमर्थ है उन्हें सहायता मिल सके। ऐसे ही एक छात्रवृति योजना टाटा कैपिटल लिमिटेड द्वारा शरू की गयी है जिसका नाम है टाटा कैपिटल पंख स्कालरशिप TATA Capital Pankh Scholarship. इस छात्रवृति की मदद से देश के ऐसे छात्र जो आर्थिक स्थिति से कमजोर है और आगे पढ़ना चाहते है लेकिन अपनी पढाई का खर्चा नहीं उठा पा रहे है ऐसे छात्रों को टाटा कैपिटल की तरफ से छात्रवृति राशि प्रदान की जाएगी। यदि आप भी ऐसे छात्र है और आप भी छात्रवृति का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आप अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन माध्यम से इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।

चलिए आज हम आपको TATA Scholarship 2023-24 योजना से जुडी जानकारी जैसे: TATA Scholarship 2023-24 Online Apply, टाटा कैपिटल पंख स्कालरशिप ऑनलाइन आवेदन प्रकिया, छात्रवृति हेतु पात्रता, आवश्यक दस्तावेज टाटा स्कालरशिप की चयन प्रकिया आदि के बारे में बताने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
TATA Scholarship 2023-24
टाटा कैपिटल लिमिटेड द्वारा टाटा स्कालरशिप 2023-24 को शुरू किया गया है। इस योजना का लाभ देश के गरीब व कमजोर स्थिति वाले परिवार के बच्चों को प्रदान किया जायेगा। टाटा कैपिटल पंख स्कालरशिप के अंतर्गत देश के कक्षा 6 से 12वी, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन आदि कोर्स में पढ़ रहे छात्रों को उनकी शिक्षा पूरी करने के लिए 12 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये की छात्रवृति राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए आवेदक का बैंक खाता होना आवश्यक है।
जानकारी के लिए बता दें, टाटा कैपिटल लिमिटेड द्वारा इस छात्रवृति में आवेदन करने वाले छात्रजो कक्षा 6 से ग्रेजुएशन जैसे कोर्स कर रहे है और जिनका चयन हो जाता है उनकी पढाई जारी रखने के लिए 80% टूशन फी टाटा कैपिटल प्रदान करती है।

Subscribe to our FREE e-Newsletter for Daily Updates.
Government Jobs Opening, Results & Schemes updates.
छात्रवृति नाम | TATA Scholarship Program |
साल | 2023 |
के द्वारा | टाटा कैपिटल लिमिटेड |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
लाभ लेने वाले | कक्षा 6 वीं, 12 वीं, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन कर रहे छात्र |
उद्देश्य | गरीब छात्रों को शिक्षा जारी रखने हेतु छात्रवृति राशि प्रदान करना |
छात्रवृत्ति राशि | 12 हजार से 50 हजार रूपये (ट्यूशन फीस का 80%) |
आधिकारिक वेबसाइट | www.buddy4study.com |
टाटा स्कॉलरशिप को शुरू करने का उदेश्य
टाटा स्कॉलशिप 2023-24 को शुरू करने का उदेश्य देश के आर्थिक स्थिति से कमजोर छात्रों को शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है साथ ही उन्हें शिक्षा हेतु प्रेरित करना है। ये तो आप सभी जानते ही होंगे कि देश में कई ऐसे छात्र है जिनका परिवार गरीब होते है और उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं होती यहाँ तक कि वह अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए भी असमर्थ होते है और उनकी पढाई तक की फीस का भुगतान भी नहीं कर पाते थे ऐसे में टाटा कैपिटल लिमिटेड द्वारा यह छात्रवृति योजना शुरू की गयी जिसके तहत वह छात्रवृति राशि की मदद से अपनी पढाई जारी रख पाएंगे।
Also Read- परीक्षा पास करने कर मिलेगी 5 से 7 हजार की स्कालरशिप, ऐसे भरे KVPY Scholarship Form
TATA Scholarship से मिलने वाले लाभ
टाटा स्कॉलरशिप 2023-24 से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं जानने के लिए दिए गए पॉइंट्स को पढ़े।
- देश के कमजोर आय वर्ग के छात्र व छात्राओं को टाटा स्कालरशिप का लाभ प्रदान किया जायेगा।
- टाटा कैपिटल पंख स्कालरशिप के अंतर्गत देश के कक्षा 6 से 12वी, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन कर रहे छात्र आवेदन प्रकिया को पूरा कर सकते है।
- TATA Scholarship के अंतर्गत छात्रों को उनकी शिक्षा पूरी करने के लिए 12 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये की छात्रवृति राशि प्रदान की जाएगी। जिसमे कक्षा 6 से 12 वालों को 12 हजार रुपये की छात्रवृति, अंडरग्रेजुएट कोर्स कर रहे छात्रों को 20 हजार रुपये की छात्रवृति और प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट डिग्री करने वाले छात्रों को 50 हजार रुपये की छात्रवृति मिलेगी।
- योजना का आवेदन छात्र व छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है इससे उनका समय भी बर्बाद नहीं होगा।
- टाटा स्कगोलरशिप से मिलने वाली राशि लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
- इस योजना को शुरू करके छात्र व छात्रों को शिक्षा में रूचि होगी और वह पढाई करने के लिए और अधिक प्रेरित हो पाएंगे और आत्मनिर्भर बनके अपने पैर पर खड़े हो सकेंगे।
TATA Scholarship 2023-24 हेतु पात्रता
देश के जो भी नागरिक TATA Scholarship 2023-24 का आवेदन करना चाहते है उन्हें आज हम पात्रता के बारे में बताने जा रहे है। पात्रता जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए पॉइंट्स को पढ़े।
- इस योजना का आवेदन भारत देश के मूलनिवासी नागरिक ही कर सकते है।
- कक्षा 6 से ग्रेजुएशन के छात्र व छात्राएं टाटा स्कोलरशिप 2023-24 का आवेदन कर सकते है।
- आवेदक छात्र के अपनी पिछली क्लास में पास होना जरुरी है तभी वह इस योजना का आवेदन कर पाएंगे।
- आवेदक के परिवार की सालाना आय 4 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- सरकारी कर्मचारी के बच्चे इस छात्रवृति हेतु पात्र नहीं समझे जायेंगे।
- टाटा छात्रवृति के तहत 50 सीट्स लड़कियों के लिए रिजर्व्ड की गयी है साथ ही SC/ST व विकलांग छात्र व छात्राओं को भी इसमें प्राथमिकता दी जाएगी।
टाटा स्कालरशिप 2023-24 के तहत छात्रों की चयन प्रकिया
- जो भी छात्र टाटा स्कालरशिप का आवेदन करेंगे उनका सिलेक्शन मेरिट और फाइनेंसियल बैकग्राउंड के आधार पर किया जायेगा।
- कैंडिडेट्स का सिलेक्शन टेलीफोन इंटरव्यू के बेस पर होगा।
- छात्रों का आखिरी सिलेक्शन कमीटी द्वारा होगा।
छात्रवृति हेतु आवश्यक दस्तावेज
जो भी छात्र टाटा स्कालरशिप 2023-24 का आवेदन करना चाहते है। तो हम आपको इसमें मांगे गए दस्तावेज की जानकारी प्रदान करने जा रहे है। आवश्यक दस्तावेज की जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए टेबल को पढ़े।
छात्र का आधार कार्ड | मूलनिवास प्रमाणपत्र | रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर |
पासपोर्ट साइज फोटो | फीस रिसीप्ट | परिवार का आय प्रमाणपत्र |
बैंक पासबुक | पिछली कक्षा की मार्कशीट | विकलांगता सर्टिफिकेट (यदि हो) |
Also Read- छात्रो को मिलेगी 75000 रुपए तक की छात्रवृत्ति, ऐसे करें आवेदन
टाटा स्कालरशिप 2023-24 का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप भी इस स्कालरशिप का आवेदन करना चाहते है तो हम आपको इसकी आवेदन प्रकिया के बारे में बताने जा रहे है। आवेदन प्रकिया जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- आवेदक को सबसे पहले बडी फॉर स्टडी की आधिकारिक वेबसाइट www.buddy4study.com पर विजिट करना है।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको स्कालरशिप सेक्शन में जाकर कई छात्रवृति दिखाई देंगे।
- यहाँ आपको टाटा कैपिटल पंख स्कालरशिप के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- आपको यहाँ टाटा स्कालरशिप ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म में पूछी गयी जानकारी भरके अपनी पंजीकरण प्रकिया को पूरा करना है।
- इसके बाद आपको लॉगिन ID और पासवर्ड प्राप्त हो जायेगा।
- अब आपको यूज़र ID और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लेना है।
- लॉगिन हो जाने के बाद आपके सामने टाटा स्कालरशिप का आवेदन फॉर्म खुल कर आजायेगा।
- फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर लेना है। साथ ही इसमें मांगे गए आवश्यक दस्तावेज को अटैच कर लेना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको फॉर्म को सबमिट कर लेना है।
- जिसके बाद आपकी आवेदन प्रकिया पूरी हो जाएगी।
टाटा कैपिटल लिमिटेड द्वारा टाटा स्कालरशिप 2023-24 को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत गरीब व कमजोर स्थिति वाले परिवार के बच्चों को लाभ प्रदान किया जायेगा।
TATA Scholarship 2023-24 का आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट www.buddy4study.com है। आवेदक अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये आवेदन फॉर्म भर सकते है।
TATA Scholarship की आवेदन प्रकिया हमने आपको ऊपर विस्तारपूर्वक बता दी है। आवेदन प्रकिया जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
टाटा छात्रवृति योजना के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 वालों को 12 हजार रुपये की छात्रवृति, अंडरग्रेजुएट कोर्स कर रहे छात्रों को 20 हजार रुपये की छात्रवृति और प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट डिग्री करने वाले छात्रों को 50 हजार रुपये की छात्रवृति मिलेगी। यह स्कालरशिप राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
छात्रवृति का लाभ देश के कक्षा 6 से 12वी, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन आदि कोर्स में पढ़ रहे छात्रों प्रदान किया जायेगा ताकी वह अपनी शिक्षा पूरी कर सके और पढ़ लिखकर अपने पैरो पर खड़े रह सके।
हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से TATA Scholarship 2023-24 से जुडी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको TATA Scholarship 2023-24 से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।