भारत में कितने आईएएस हैं? Total Number of IAS in India

Total Number of IAS in India: भारत देश में कई ऐसे युवा छात्र होते है जो आईएएस बनने के सपना रखते है। IAS पोस्ट भारत में प्रशासनिक सेवा (एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस) में सबसे बड़ी पोस्ट होती है। देश के कई बच्चे IAS बनने के लिए कड़ी मेहनत करते है। लेकिन इसकी परीक्षा में कुछ ही ऐसे छात्र होते है जो पास हो पाते है। IAS की परीक्षा यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (संग लोक सेवा आयोग) द्वारा आयोजित करवाई जाती है। तो चलिए आज हम आपको अपने लेख के मध्यम से यह बताएँगे कि भारत में कितने आईएएस है। इसके अलावा इससे जुडी अन्य जानकारी जानने के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

Total Number of IAS in India
Total Number of IAS in India

जाने IAS कौन होते है

IAS की पोस्ट सबसे बड़ी पोस्ट होती है। बता दें, एक IAS ऑफिसर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (जिलाधिकारी) के रूप में काफी पावरफुल ऑफिसर होता है। डिस्ट्रिक्ट के जितने भी डिपार्टमेंट होते है उन सभी की जिम्मेदारी एक IAS अधिकारी के पास होती है। वह डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के रूप में पुलिस डिपार्टमेंट के साथ बाकि अन्य डिपार्टमेंट का हेड भी होता है

भारत में कितने आईएएस है

हमारे पूरे भारत देश में अगर कुल आईएएस की बात की जाएँ तो Dopt यानी डिपार्टमेंट ऑफ़ पर्सोनल एंड ट्रेनिंग के द्वारा जारी आंकड़े के हिसाब से वर्तमान यानी प्रेजेंट समय में IAS के लगभग 6500 पद है और इतने ही पदों पर आईएएस की पोस्ट भरी जाती है। परन्तु वर्तमान में 5004 पदों पर IAS ऑफ़िसर की नियुक्ति की गयी है यानी कि कुल अलग-अलग राज्य में इतने पदों पर ऑफ़िसर काम कर रहे है और अभी भी 1496 पद खाली है। बता देते है इनमे से ज्यादातर डायरेक्ट रिक्रूइटेड ऑफिसर्स होते है। जिनका सिलेक्शन सीधा UPSC के एग्जाम के माध्यम से होता है और स्टेट सिविल सर्विस से प्रमोशन होकर भी आईएएस अफसर एप्पोइंट किये जाते है।

इस तरीके से होता है आईएएस अधिकारी का सिलेक्शन

IAS ऑफ़िसर का सिलेक्शन UPSC के एग्जाम में आये रैंक के अनुसार होता है। जो भी इस परीक्षा में टॉप करता है उसी को आईएएस की पोस्ट दी जाती है। परन्तु कई बार टॉप रैंक पाने वालों का प्रेफरेंस आईपीएस या आईएफएस होती है जिससे नीचे रैंक वालों को भी आईएएस की पोस्ट मिल जाती है। इसके बाद सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की ट्रेनिंग मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नशनल एकडेमी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन में होती है। यहाँ सभी रैंक वाले कैंडिडेट्स को 3 महीने की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके कोर्स में आपको बेसिक एडमिनिस्ट्रेटिव स्किल की ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के दौरान ही उन्हें एडमिनिस्ट्रेशन, पुलिसिंग साथ ही गवर्नेस के हर एक सेक्टर की जानकारी प्रदान की जाती है। इसी के साथ उन्हें मेन्टल व फिजिकल स्ट्रेंथ की ट्रैनिग भी दी जाती थी।

जाने हर साल कितने IAS ऑफ़िसर नियुक्त किये जाते है

देश में IAS की कुल संख्या तो आप जान गए होंगे लेकिन हम आपको बताने जा रहे है कि हर साल देश में 108 पदों पर IAS ऑफिसर की नियुक्ति की जाती है।

आईएएस ऑफ़िसर के क्या काम होते है

जितने भी IAS ओफ्फिकेर के लिए सेलेक्ट किये जाते है उन्हें कई सारे पदों पर नियुक्त किया जाता है। DC (डिविशनल कलेक्टर), DM(डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट), कलेक्टर की पदों पर नियुक्त किये जाने वाले ही IAS Officer होते है। जितने भी आईएएस होते है उनका कोई ड्रेस कोड नहीं होता और वो फॉर्मल ड्रेस में काम करते है। उन सभी को पॉलिसीज को लागू करने के साथ-साथ जरुरी डिसिशन लेने के लिए एग्जीक्यूटिव पावर्स प्रदान की जाती है।

इसी के साथ एक आईएएस अधिकारी को जब रीजनल पोस्ट पर पोस्ट किया जाता है तब वह SDM, ADM, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट या डिविशनल कलेक्टर के तौर पर काम करते है। इसमें वह टैक्स से जुड़े कोर्ट के निर्माण का काम करते है और रेवेन्यू कलेक्ट करते है। इसी के साथ एक आईएएस ऑफ़िसर सरकार और पब्लिक के बीच मध्यम के रूप में काम करते है। बता दें, आईएएस अधिकारी को प्रमोशन के बाद केंद्रीय सचिवालय में कैबिनेट सेक्रेटरी, सेक्रेटरी, एडिशनल सेक्रेटरी, जॉइंट सेक्रेटरी एवं राज्य सचिवालय में चीफ सेक्रेटरी, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी/स्पेशल चीफ सेक्रेटरी और प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पोस्ट पर नियुक्त किया जाता है। यहाँ पर इनका कार्य स्टेट पॉलिसी बनाने का होता है।

जाने किस राज्य में कितने IAS होते है

भारत देश में जितने भी राज्य है उन सभी राज्यों में आईएएस एप्पोइंट किये जाते है। राज्य के साथ-साथ जितने भी केंद्र शासित प्रदेशो के आईएएस है उन सभी को मिलकर देश में कुल IAS का पता चलता है।

स्टेट स्वीकृत पद टोटल एप्पोइंट पद खाली पद
बिहार 342 243 99
मध्य प्रदेश 439 341 98
तमिलनाडु 376 289 87
उत्तर प्रदेश 621 515 106
महाराष्ट्र 361 313 48
एजीएमयूटी 337 279 58
पश्चिम बंगाल 359 277 82
राजस्थान 313 243 99
गुजरात 297 241 56
कर्नाटक 314 215 99
असम-मेघालय 263 221 42
पंजाब 221 182 39
आंध्र प्रदेश 211 170 41
केरल 231 150 81
हरियाणा 205 155 50
छत्तीसगढ़ 193 154 39
केरल 231 150 81
झारखंड 215 144 71
तेलंगाना 208 130 78
हिमाचल प्रदेश 147 115 32
जम्मू एंड कश्मीर 137 91 46
मणिपुर 115 91 24
त्रिपुरा 96 76 20
उत्तराखंड 120 87 33
नागालैंड 94 67 27
सिक्किम 48 37 11
टोटल 6500 5004 1496

हमने आपको भारत में कितने आईएएस हैं के बारे में अपने आर्टिकल के माध्यम से सारी जानकारी प्रदान कर दी है अगर आपको जानकारी पसंद आयी हो तो हमे बता सकते है और योजना से सम्बंधित कोई भी सवाल आपको जानने है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते है।

Photo of author

2 thoughts on “भारत में कितने आईएएस हैं? Total Number of IAS in India”

  1. Sir all indian women ias name list is very important for college field work and my field work question all indian in femal ias officer number wise name list please sir sent me all details is important and submitted field work date 20october of ddu university Gorakhpur uttar pradesh thank you sir

    Reply
  2. mujhe IAS ki .coaching krni h parntu mere pass .money ki vebstha nhii h yo ki m fess arrangement kar Sakun coaching ki toh ho sake to ap mujhe esi coaching bata dijiye. jisse muje coaching mil jaye or aane bale samy mai m apni .rajay ki seva kr saku

    Reply

Leave a Comment