UDISE Plus 2023: ये तो आप सभी जानते ही है कि आज के समय में सभी काम डिजिटल रूप से किया जा रहा है यानि की सभी कामों को ऑनलाइन माध्यम से पूरा करने का प्रयास सरकार कर रही है। ऐसे ही एक सुविधा केंद्र सरकार द्वारा सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल के लिए भी शुरू की है जिसका नाम है UDISE Plus Portal. इस पोर्टल के जरिए एलिमेंट्री और सेकेंडरी एजुकेशन से सम्बंधित सरकारी व प्राइवेट स्कूल का डाटा पोर्टल पर रिकॉर्ड किया जायेगा।

बता दें, पोर्टल पर सभी स्कूल का पंजीकरण करवाना आवश्यक है। सरकार द्वारा यह बताया गया है कि पोर्टल पर जो भी संस्थान स्कूल का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाएंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। चलिए आज हम आपको अपने आर्टिकल में इस बात की जानकारी जैसे: UDISE + कोड क्या है, UDISE Plus Portal पर लॉगिन करने की प्रकिया, UDISE+ Online School Login, स्कूल यूज़र रजिस्ट्रेशन, UDISE Plus Portal School Registration आदि के बारे में बताने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
UDISE Plus Code
यदि बात करें UDISE कोड की तो यह स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा सरकारी व प्राइवेट स्कूल को दिया जाने वाला 11 नंबर का UIN (यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर) है। यह नंबर स्कूल को तब दिया जायेगा जब स्कूल पोर्टल पर पंजीकरण करेंगे। बता दें, सभी स्कूलों को UDISE कोड लेना अनिवार्य है। देश के जो भी एजुकेशन इंस्टिट्यूट पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करेंगे तो उनकी मान्यता कैंसिल कर दी जाएगी।
UDISE कोड का उदेश्य
UDISE कोड का सबसे बड़ा उदेश्य शिक्षा के क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार को कम करना है। इसी के साथ देश में जितने स्कूल है उनके काम करने के सिस्टम में ट्रांस्पेरेन्सी आएगी। साथ ही इसका एक बड़ा उद्देश्य UDISE पोर्टल पर स्कूल के छात्रों, टीचर्स और कई डाटा का रिकॉर्ड दर्ज करना और स्कूल का ऑनलाइन डिजिटलाइज़ेशन करना है।
कैसे प्राप्त करें UDISE Code
- जैसा की हमने आपको बताया है कि शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा यूनिक UDISE कोड दिया जाता है। बता दें, जब भी नया स्कूल खोला जाता है तो सरकार द्वारा सरकारी हो या प्राइवेट स्कूल हो दोनों को ही एक यूनिक आइडेंटिटी प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर खुद को पंजीकरण करना होता है जिसके बाद ही उन्हें 11 नंबर का UDISE कोड मिल जाता है।
- जो भी संस्था, स्कूल के प्रधानाचार्य या ट्रस्टी UDISE कोड पाना चाहते है उन्हें अपने आवेदन व आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी क्षेत्र के जिला MIS अधिकारी के पास जाना होगा।
- जिसके बाद MIS अधिकारी द्वारा आपके आवेदन व दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जायेगा।
- सभी दस्तावेजों का सत्यापन होने के पश्चात आपके एप्लीकेशन को UDISE कोड प्राप्त करने के लिए शिक्षा मंत्रालय भेजा जायेगा।
- शिक्षा मंत्रालय द्वारा पूर्ण रूप से जांच होने के बाद और स्कूल की छानबीन करने के बाद स्कूल को UDISE कोड मिल जायेगा।
- जानकारी के लिए बता दें, किसी भी स्कूल को UDISE कोड मिलने के लिए 1 से 2 हफ्ते लग सकते है।
पोर्टल पर किन स्कूलों को किया जायेगा शामिल
प्री प्राइमरी (pre-primary) | एलेमेंटरी स्कूल ग्रेड 1 से 5 | अपर प्राइमरी ग्रेड 1 से 8 | अपर प्राइमरी ग्रेड 6 से 8 |
हायर सेकेंडरी ग्रेड 1 से 12 | हायर सेकेंडरी ग्रेड 6 से 12 | माध्यमिक सेकेंडरी सीनियर ग्रेड 1 से 10 | माध्यमिक सेकेंडरी सीनियर ग्रेड 6 से 10 |
हायर सेकेंडरी ग्रेड 9 से 10 | हायर सेकंडरी/जूनियर कॉलेज ग्रेड 11 से 12 | वह सभी स्कूल जो शिक्षा विभाग, आदिवासी या समाज कल्याण विभाग के तहत आते हो |
Also Read: PM Yasasvi Post Matric Scholarship 2023
ऐसे करें UDISE Plus Portal पर स्कूल यूज़र रजिस्ट्रेशन
स्कूल यूज़र रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको UDISE+ पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको लॉगिन में जाकर लॉगिन फॉर स्कूल डायरेक्टरी/यूजर मैनेजमेंट पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको नीचे जाकर स्कूल यूज़र रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने फॉर्म खुल जायेगा। आपको फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे: राज्य, डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक, UDISE कोड, कैप्चा कोड आदि को भरके गेट डिटेल्स पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलेगा आपको उसमे सभी जानकरियां ध्यानपूर्वक भर लेनी है।
- जानकारियां भर लेने के बाद आपको फॉर्म को सबमिट कर लेना है।
- जिसके बाद आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
UDISE+ पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रकिया
- पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको सबसे पहले UDISE+ की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है।
- यहाँ आपके सामने नया वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको लॉगिन में जाकर लॉगिन फॉर स्कूल डायरेक्टरी/यूजर मैनेजमेंट पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको यूज़र ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन कर लेना है।
- जानकारी भर लेने के बाद आपको लॉगिन बटन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपकी प्रकिया पूरी हो जाएगी।
कैसे के UDISE+ Portal पर अपडेट स्कूल यूज़र डिटेल
- स्कूल यूज़र डिटेल्स को अपडेट करने के लिए आप UDISE+ की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर आने के बाद आपको लॉगिन में जाकर लॉगिन फॉर स्कूल डायरेक्टरी/यूजर मैनेजमेंट पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको यूज़र ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन कर लेना है।
- जानकारी भर लेने के बाद आपको लॉगिन बटन पर क्लिक कर लेना है।
- सफलतापूर्वक लॉगिन होने के बाद आपको माय प्रोफाइल में जाकर स्कूल अपडेट मॉड्यूल पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने अगले पेज पर व्यू/अपडेट स्कूल प्रोफाइल का फॉर्म दिखाई देगा।
- इसमें आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: बेसिक डिटेल्स, कांटेक्ट डिटेल्स और कुछ अन्य डिटेल्स को भर लेना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको गो पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपको स्कूल डिटेल्स को एडिट करने हेतु ऑप्शन दिखाई देगा।
- आपको अपने अनुसार डिटेल्स एडिट कर लेनी है और इसके बाद अपडेट पर क्लिक कर लेना है।
- जैसे आप क्लिक करेंगे आपकी जानकारी पोर्टल पर सेव हो जाएगी।
पोर्टल पर अपने स्कूल के बारे में ऐसे जाने (Know Your School)
- आपको सबसे पहले UDISE+ की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है।
- यहाँ आपके सामने नया वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको क्नोव योर स्कूल के दिए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको UDISE कोड, नेम, पिन कोड के तीन ऑप्शन दिखाई देंगे।
- आपको अपने अनुसार किसी एक ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेना है।
- इसके बाद आपको फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी को भर लेना है।
- जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट कर लेना है।
- अगले पेज पर आपके सामने स्कूल से जुडी जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
Also Read: LIC Golden Jubilee Scholarship 2023-24
School GIS Mapping करने की प्रकिया
अगर आप भी अपने स्कूल की लोकेशन पोर्टल के जरिये चेक करना चाहते है तो आप दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
- सबसे पहले आपको UDISE+ पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको GIS मैपिंग पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- यहाँ आपके सामने सर्च बॉक्स में चार ऑप्शन जैसे: UDISE कोड, स्कूल नेम, जिला, स्टेट, NIC प्लेस दिखाई देंगे।
- आप अपने हिसाब से एक ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें।
- जैसे ही आप सेलेक्ट करेंगे आपके सामने स्कूल की लिस्ट मैप में खुल जाएगी।
UDISE Plus Portal से जुड़े डाटा की जानकारी
यूडाइस+ पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी | आंकड़े (Data) |
पोर्टल पर रजिस्टर्ड स्कूल | 15.1 लाख |
पोर्टल पर रजिस्टर्ड सरकारी स्कूल | 10.32 लाख |
पोर्टल पर रजिस्टर्ड टोटल छात्र | 26.44 करोड़ |
पोर्टल पर रजिस्टर्ड टीचर्स | 96.96 लाख |
ग्रॉस एनरोलमेंट रेश्यो | एलेमेंटरी : 99.09 % सेकेंडरी : 76.77% |
टॉयलेट वाले स्कूल | छात्र : 96.00% छात्रा : 97.32% |
पीने के पानी वाले चूल | 97.45% |
बिजली उपलब्ध वाले स्कूल | 86.90% |
लाइब्रेरी उपलब्ध वाले स्कूल | 85.56% |
Also Read- ओएनजीसी दे रही 48,000 रुपयो की स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन
PORTAL पर सहायता हेतु कांटेक्ट डिटेल्स
पता : शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शास्त्री भवन, नई दिल्ली – 110001 तकनीकी विभाग : ईमेल : [email protected] फ़ोन नंबर : (011) 24305000 (Extn. 65409) / (011) 24305493 सोमवार से शुक्रवार – सुबह 9:30 बजे से शाम 6:30 वेबसाइट मैनेजमेंट : ईमेल : [email protected] फ़ोन नंबर : (011) 24305000 (Extn. 65409) / (011) 24305493 सोमवार से शुक्रवार – सुबह 9:30 बजे से शाम 6:30
UDISE Plus पोर्टल से जुड़े प्रश्न/उत्तर
UDISE का फुल फॉर्म यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इनफार्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (Unified District Information System for Education) है।
UDISE पोर्टल पर सभी स्कूल का रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होता है। इस पोर्टल के जरिये सभी सरकारी या प्राइवेट स्कूल का रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किया जायेगा।
UDISE कोड शिक्षा मंत्रालय द्वारा सभी स्कूल को प्रदान किया जाता है। यह एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर है को 11 नंबर का होता है।
UDISE+ की ऑफिसियल वेबसाइट udiseplus.gov.in है। पोर्टल पर स्कूल रजिस्ट्रेशन होने के बाद सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से UDISE+ पोर्टल 2023 से जुडी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको UDISE+ स्कूल रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।