UP Employee Salary Slip Download : यदि आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के सरकारी कर्मचारी है तो यह खबर आपके लिए बहुत ही लाभदायी साबित हो सकती है। बता दें, यूपी सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है जिसका नाम Koshvani IFMS Portal है। इस पोर्टल के जरिये सरकारी कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये महीने व सालाना सैलरी स्लिप और अन्य अलाउंस, पर्क्स, बोनस से जुडी सभी तरह की जानकरियों को आसानी से देख सकेंगे और इसे डाउनलोड भी कर सकेंगे।

चलिए आज हम आपको पोर्टल से जुडी सभी जानकरी जैसे: वेतन पर्ची कैसे निकाले, UP Employee Salary Slip Download, UP Govt Employee Salary Slip डाउनलोड कैसे करें आदि के बारे में बताने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फोल्लो करें।
UP Employee Salary Slip
कोषवाणी पोर्टल को यूपी सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस पोर्टल का लाभ केवल राज्य के सरकारी कर्मचारी ही ले सकते है। पोर्टल पर नागरिक अपनी सैलरी स्लिप व अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसी के साथ वह छुट्टी हेतु भी आवेदन कर सकते है। वह इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए आपको खुद से रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा क्यूंकि फाइनेंस डिपार्टमेंट द्वारा कर्मचारियों मोबाइल नंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकृत किया जायेगा इसके लिए आपको केवल अधिकारीयों से संपर्क करना होगा। अगर आप भी अपनी वेतन पर्ची देखना चाहते है और डाउनलोड करना चाहते है तो इसके लिए वह कोषवाणी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
आर्टिकल | वेतन पर्ची कैसे निकाले |
साल | 2023 |
लाभ लेने वाले | राज्य के कर्मचारी |
उदेश्य | सरकारी कर्मचारी को सैलरी से जुडी जानकारी प्रदान करना |
श्रेणी | राज्य सरकारी योजना |
विभाग | फाइनेंस डिपार्टमेंट |
सैलरी स्लिप देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन मोड |
आधिकारिक वेबसाइट | koshvani.up.nic.in |
Also Read: उत्तर प्रदेश निवास प्रमाण पत्र आवेदन कैसे करें
कोषवाणी पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य
पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य सरकारी कर्मचारी को घर बैठे ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना है। पहले के समय में कर्मचारियों को अपना सैलरी से जुडी जानकारी को जानने के लिए कई लिखित रिकॉर्ड को चेक करना पड़ता था जिससे उनका समय बहुत खपता था लकिन इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से वह आसानी से अपनी वेतन पर्ची से जुडी जानकारियों कुछ ही समय में प्राप्त कर लेते है क्यूंकि इसमें कर्मचारियों का रिकॉर्ड कंप्यूटर में सेव रखा जाता है।
कोषवाणी पोर्टल से मिलने वाले लाभ
- पोर्टल का लाभ लेने के लिए आपको खुद से रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा क्यूंकि फाइनेंस डिपार्टमेंट द्वारा कर्मचारियों मोबाइल नंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकृत किया जायेगा
- कर्मचारी को ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन करना आवश्यक है उसी के जरिये वह अपनी किसी भी महीने या सैलरी की सैलरी स्लिप कभी भी देख सकते है।
- जो भी नागरिक पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई करेंगे जिससे उनका समय भी बच पायेगा
- सरकारी कर्मचारी आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के माध्यम से सैलरी स्लिप को देख सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है।
- कोषवाणी पोर्टल के जरिये कर्मचारी सैलरी स्लिप की जानकारी के साथ साथ पर्क्स, बोनस, बिल तैयार करने की सुविधा, बिल के भुगतान करने की सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगे।
कोषवाणी आईएफएमएस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
अगर आप भी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना चाहते है तो इसके लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप को फॉलो करें।
- कर्मचारियों को सबसे पहले सम्बंधित कार्यालय या अकाउंट ऑफिस में जाना है।
- यहाँ आपको DDO ऑफिसर से कांटेक्ट करना है।
- इसके बाद आपको वहां अपने मोबाइल से जुडी सभी तरह की जानकारी सबमिट करनी है।
- अब आपका मोबाइल नंबर DDO अधिकारी के द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्टर्ड किया जायेगा।
- मोबाइल रजिस्टर्ड होने का बाद आप पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते है।
- पोर्टल पर सेवाओं का लाभ लेने के लिए आपको मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा जिसे आपको वेरीफाई करवाना है।
- जिसके पश्चात आप अपनी सैलरी से जुडी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते है।
UP Employee Salary Slip Download करने की प्रकिया
- आवेदक कर्मचारियों को सबसे पहले कोषवाणी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट koshvani.up.nic.in पर विजिट करना है।
- यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको फीचर्स के दिए गए सेक्शन में जाना है।
- यहाँ आपको दिए गए ऑप्शंस में से एम्प्लोयी सैलरी डिटेल्स पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुल कर आजायेगा।
- अगले पेज पर आपको मोबाइल नंबर भरके जेनरेट OTP पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके मोबाइल पर आपको OTP प्राप्त होगा जिसे आपको बॉक्स में भर लेना है।
- इसके बाद आपको शो डाटा पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने सैलरी से जुडी जानकारी खुल कर आजायेगी। जिसे आप डाउनलोड कर सकते है।
पेंशन पेमेंट डिटेल्स चेक कैसे करें?
- सबसे पहले कोषवाणी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट koshvani.up.nic.in पर विजिट करें।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको पेंशनर्स के दिए गए सेक्शन में जाना है।
- यहाँ आपको पेंशन पैमेंट डिटेल्स पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल कर आजायेगा।
- नए पेज पर आपको पेंशनर्स ट्रेज़री, अकाउंट नंबर, कैप्चा कोड को भर लेना है।
- इसके बाद आपको शो डाटा पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर पेमेंट से जुडी जानकारी खुल कर आजायेगी।
Also Check: यूपी श्रम विभाग पंजीकरण
FAQs
कोषवाणी पोर्टल को यूपी सरकार द्वारा शुरू किया गया है। यह खासकर कि राज्य के सरकारी विभाग में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए बनाया गया है। इस पोर्टल पर कर्मचारियों को महीने की सैलरी व सालाना सैलरी देखने की सुविधा घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की जाएगी।
वेतन पर्ची देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://koshvani.up.nic.in/ है। नागरिक आसानी से पोर्टल पर जाकर सैलरी स्लिप देख सकते है।
Koshvani IFMS Portal का लाभ राज्य के सरकारी विभाग में काम कर रहे सरकारी कर्मचारी व रिटायर्ड हो चुके कर्मचारी दोनों ही ले सकते है।
IFMIS का पूर्ण रूप (Integrated Financial Management Information System) हैं। IFMIS के माध्यम से ही वह कर्मचारी जो अपने सैलरी स्लिप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से UP Employee Salary Slip Download से जुडी सारी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको UP Employee Salary Slip Download से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।