उत्तर प्रदेश जनसुनवाई: ऑनलाइन शिकायत, UP Jansunwai Portal/APP, Complaint Status

UP Jansunwai Portal Online Registration: देश के उज्जवल भविष्य और विकास के लिए राज्य सरकारें कई तरह के प्रयास आये दिन कर रही है और यह कोशिश कर रही है कि वह अपने राज्य के नागरिकों की कोई भी समस्या या परेशानियों सीधे सरकार तक पहुंच पाए। बता दें, उत्तर प्रदेश सरकार ने आम जनता की सुविधा के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल और एक एप को जारी किया है जिसका नाम है यूपी जनसुनवाई पोर्टल। इस पोर्टल के जरिये राज्य के नागरिक किसी भी शिकायत को अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर सकते है। पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद नागरिकों को जल्द से जल्द उसका समाधान भी प्राप्त होगा।

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई: ऑनलाइन शिकायत

चलिए आज हम आपको पोर्टल से सम्बंधित सभी तरह की जानकारी जैसे: उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कैसे करें (UP Jansunwai Portal Online Complaint Register) शिकायत दर्ज की स्थिति कैसे देखें (Check Online Status), मोबाइल एप डाउनलोड करने की प्रकिया आदि के बारे में बताने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल

उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगि आदित्यनाथ जी द्वारा जनसुनवाई पोर्टल को शुरू किया गया है। यह पोर्टल राज्य के कई सरकारी विभाग/ गवर्नमेंट ऑफिस में ट्रांस्पेरेन्सी और भ्र्ष्टाचार को खत्म करने के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल के जरिये नागरिक पोर्टल पर उपलब्ध विभाग से अपनी समस्या के चलते शिकायत दर्ज कर सकते है। शिकायत दर्ज होने के पश्चात सम्बंधित विभाग द्वारा उनकी समस्या का निवारण जल्द से जल्द किया जायेगा। इसी के साथ अपनी शिकायत दर्ज की स्थिति में आसानी से ऑनलाइन मोड द्वारा देख सकेंगे

आर्टिकल यूपी जनसुनवाई पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
साल 2023
के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
राज्य उत्तर प्रदेश
लाभ लेने वाले राज्य के नागरिक
उद्देश्य नागरिकों को घर बैठे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा प्रदान करना
श्रेणी राज्य सरकारी योजना
शिकायत दर्ज मोड ऑनलाइन मोड
आधिकारिक वेबसाइट jansunwai.up.nic.in

Also Read: यूपी श्रम विभाग पंजीकरण

पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य

पोर्टल को शुरू करने का उदेश्य नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है और उनकी पोर्टल के जरिये शिकायते दर्ज का समाधान करके उन समाधानों को उन तक पहुँचाना है। ये तो आप जानते ही है कि अगर किसी भी नागरिक को पहले कोई समस्या या शिकायत होती थी तो उन्हें बार बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे और कार्यालय हो या सरकारी संस्थाएं वह भ्रष्टाचार के चलते अपने कामों में देरी और टाल मटोल करते थे जिससे नागरिकों को बार बार कार्यालय आकर शिकायत दर्ज करवानी पड़ती थी और ऐसे में उनका समय और पैसे दोनों खपत होते है। इसी समस्या को देखते हुए यूपी सरकार ने जनसुनवाई पोर्टल को लांच किया जिसके जरिये नागरिक अपने घर बैठे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते है इससे उनके कामों में ट्रांस्पेरेन्सी आएगी और उनकी बात सीधे सरकार तक पहुँच पाएंगी।

UP Jansunwai Portal से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं

जनसुनवाई पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए पॉइंट्स को पूरा पढ़े।

  • राज्य के कोई भी नागरिक जनसुनवाई पोर्टल पर घर बैठे अपनी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है।
  • Jansunwai Portal पर कई सरकारी ऑफिस से जुडी समस्याएं सुलझायी जाएँगी।
  • पोर्टल के जरिये राज्य में भ्रष्टाचार किसी समस्या कम हो सकेंगी।
  • शिकायत दर्ज होने के बाद आप उसकी शिकायत दर्ज की स्थिति चेक कर सकते है।
  • शिकायत रजिस्टर के बाद आप पोर्टल पर उससे से जुड़े क्या क्या काम हुए इसके बारे में भी पोर्टल पर जानकारी ले सकते है।
  • नागरिकों को शिकायत दर्ज करने के लिए सरकार ने एक मोबाइल एप्लीकेशन को भी लांच किया है जिसे वह अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते है।

Portal पर दर्ज ना की जाने वाली शिकायते

सरकार ने नागरिकों के लिए पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की सुविधा जारी की है लेकिन कुछ ऐसी शिकायते है जो नागरिक पोर्टल पर दर्ज नहीं कर सकते है। जिन शिकायत को दर्ज नहीं किया जाता उनके बारे में जानकारी हम आपको प्रदान करने जा रहे है जो इस प्रकार से है:

  • जो भी नागरिक शिकायत दर्ज की जगह अपना सुझाव देंगे वह एक्सेप्ट नहीं किया जायेगा।
  • यदि कोई व्यक्ति पैसे या नौकरी की मांग करता है तो उसकी शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी।
  • इनफार्मेशन से जुड़े राइट्स से जुड़े विषयों की शिकायते दर्ज नहीं होगी।

Also Read: UP Bijli Sakhi Yojana

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई शिकायत कैसे दर्ज करें?

अगर आप उत्तर प्रदेश जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करना चाहते है तो हम आपको UP Jansunwai Portal पर शिकायत दर्ज की प्रकिया के बारे में बताने जा रहे है। प्रकिया जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले आपको यूपी जनसुनवाई पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट jansunwai.up.nic.in पर विजिट करना है।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आपको शिकायत पंजीकरण के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है। IGRS-UP-Jansunwai-Portal-Complaint-Registration
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल कर आजायेगा।
  • नए पेज पर आपको कुछ विषय की लिस्ट दिखाई देगा जिनके बारे में आप शिकायत रजिस्टर नहीं कर सकते है।
  • इसके बाद आपको सभी इनफार्मेशन पढ़ के सहमति दर्ज करने के लिए टिक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको सबमिट के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद अब आपको OTP के जरिये से ऑनलाइन पंजीकरण करना है।
  • जिसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर या ईमेल ID को भर के कैप्चा कोड को भर देना है
  • अब आपको OTP भेजे के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके मोइली नंबर पर OTP आएगा जिसे आपको भरके सबमिट कर देना है।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपके सामने शिकायत हेतु आवेदन फॉर्म खुल कर आजायेगा।
  • जिसमे आपको पूछी गयी जानकारी को भर देना है और शिकायत को दर्ज कर लेना है।
  • बता दें, यदि अपने पहले ही शिकायत दर्ज कर ली है तो आप पूर्व सन्दर्भ सांख्य पर टिक करना है और रेफ़्रेन्स नंबर भर लेना है।
  • और मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक करके अपनी शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
  • जिसके बाद विभाग द्वारा आपकी समस्या का समाधान हो जायेगा।

जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की स्थिति कैसे चेक करें

जिन भी नागरिकों ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज की है तो आप शिकायत पंजीकरण की स्थिति देख सकते है। शिकायत पंजीकरण की स्थिति जानने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • आवेदक को सबसे पहले यूपी जनसुनवाई पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट jansunwai.up.nic.in पर जाना होगा।
  • यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आपको शिकायत की स्थिति के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको ट्रैक कंप्लेंट स्टेटस के दिये गए ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको शिकायत नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल ID को भर के कैप्चा कोड को भर देना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • जिसके बाद आपकी शिकायत दर्ज की स्थिति स्क्रीन पर खुल कर आजायेगी।

यूपी जनसुनवाई मोबाइल एप्प कैसे डाउनलोड करें (UP Jansunwai APP Download)

जैसा की हमने आपको बताया है कि सरकार ने नागरिकों के लिए पोर्टल के साथ-साथ जनसुनवाई मोबाइल एप को भी जारी किया है। जिसके जरिये आप अपने मोबाइल के जरिये अपनी शिकायत व समस्या को सम्बंधित विभाग में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। हम आपको मोबाइल एप सौन्लोड करने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे है जी इस प्रकार से है:

1. आधिकारिक वेबसाइट से मोबाइल एप डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको यूपी जनसुनवाई पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट jansunwai.up.nic.in पर जाना है।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको डाउनलोड के सेक्शन में जाना है और यहाँ दिए गए ऑप्शन में से नागरिकों के लिए एंड्रॉइड एप्लीकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने गूगल प्ले स्टोर का पेज खुल जायेगा यहाँ आपको जनसुनUP-Jansunwai-Portal-App-Online-Complaint-app-se-kese-kareवाई एप को इनस्टॉल करके सक्सेस्स्फुल्ली डाउनलोड कर लेना है।

2. गूगल प्ले स्टोर से मोबाइल एप डाउनलोड करने की प्रकिया

मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए आपको अपने फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर पर जाना है। इसके बाद आपको सर्च बटन पर Uttar Pradesh Jansunwai App लिख कर सर्च करना है। सर्च करने के बाद आपके सामने कई एप खुल जायेंगे। आपको Uttar Pradesh Jansunwai App के सामने दिए गए इनस्टॉल बटन पर क्लिक कर लेना है। क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल पर एप सक्सेसफुल्ली डाउनलोड हो जायेगा। जिसे आप ओपन करके शिकायत दर्ज कर सकते है।

रिमाइंडर भेजने की प्रकिया

यदि आपने शिकायत दर्ज की है और आपकी शिकायत के बाद भी समय पर कोई कार्यवाही नहीं हुई होगी तो ऐसे में आप अपनी समस्या का निवारण करने हेतु सम्बंधित विभाग या सीएम को रिमाइंडर भेज सकते है। रिमाइंडर भजने की प्रकिया इस प्रकार से है:

  • सबसे पहले यूपी जनसुनवाई पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आपको अनुस्मारक भेजे के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको शिकायत संख्या भरना है और खोजे के बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करते ही आपका रिमाइंडर चले जायेगा।

प्रतिक्रिया/फीडबैक कैसे दें?

  • सबसे पहले आपको यूपी जनसुनवाई पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको आपकी प्रतिक्रिया के दिए गए ऑप्शन पर जाना है।
  • जिसके बाद आपको अगले पेज पर शिकायत पंजीकरण संख्या और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या रजिस्टर्ड ईमेल ID और कैप्चा कोड को भर देना है।
  • जिसके बाद आपकी फीडबैक की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल से जुड़े प्रश्न/उत्तर

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार ने जनसुनवाई पोर्टल को जारी किया है। यह एक ऐसा पोर्टल है जिसमे राज्य के नागरिक किसी भी तरह की शिकायत और समस्या को ऑनलाइन रजिस्टर करवाकर सम्बंधित विभाग से उनका सोलुशन मांग सकते है।

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jansunwai.up.nic.in है।

क्या सरकार ने नागरिकों की शिकायत दर्ज करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल के साथ मोबाइल एप भी डाउनलोड किया है?

जी हां, सरकार ने नागरिकों की शिकायत दर्ज करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल के साथ मोबाइल एप भी डाउनलोड किया है।

मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए क्या करना होगा?

मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट से एप डाउनलोड कर सकते है। इसी के साथ वह गूगल प्ले स्टोर से भी मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते है।

Jansunwai Portal Online पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया क्या है?

Jansunwai Portal Online पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया हमने आपको ऊपर अपने आर्टिकल में विस्तारपूर्वक बता दिया है। जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

नागरिकों के लिए शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

नागरिकों के लिए शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1076 है। राज्य के जिन भी राज्यों की शिकायत दर्ज करनी है वह दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।

जनसुनवाई पोर्टल में दर्ज होने वाली शिकायतों के प्रकार क्या है?

जनसुनवाई पोर्टल में दर्ज होने वाली शिकायतों के प्रकार इस तरह से है:
1. जन शिकायत से जुडी शिकायत
2. सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए
3. जनता की मांग से जुडी शिकायत दर्ज

हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल से जुडी सारी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Photo of author

Leave a Comment