UPBOCW: श्रमिक पंजीयन कार्ड, यूपी श्रम विभाग पंजीकरण, bocw up (upbocw.in)

UP Labour Registration UPBOCW: सभी राज्य सरकारें अपने देश के श्रमिक नागरिकों के लिए समय-समय पर सुविधा प्रदान करने के लिए तरह-तरह की योजनाओं को जारी करती रहती है। ऐसे ही एक ऑनलाइन पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है जिसका नाम है UPBOCW पोर्टल। यह पोर्टल श्रमिकों के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल के जरिये श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की योजनाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। जो भी नागरिक पोर्टल पर उपलब्ध सभी योजनाओं का लाभ लेना चाहते है उन्हें पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण करने के लिए वह अपने मोबाइल की मदद से ऑनलाइन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.upbocw.in पर विजिट कर सकते है।

UP Labour registration online UPBOCW
UP Labour Registration Online

जानकारी के लिए बता देते है जो भी नागरिक पोर्टल पर पंजीकरण कर लेगा उन्हें उसके पश्चात श्रमिक पंजीयन कार्ड प्रदान किया जायेगा। चलिए आज हम आपको UPBOCW पोर्टल क्या है, UP Labour registration Application से मिलने वाले लाभ, श्रमिक पंजीयन कार्ड क्या है? यूपी श्रम विभाग पंजीकरण कैसे करें, पोर्टल हेतु पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, up shram vibhag आदि की जानकारी देने जा रहे है। यदि आप इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप हमारे द्वारा दिए गए आर्टिकल को पूरा पढ़े।

UPBOCW पोर्टल क्या है?

UPBOCW का पूरा नाम उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड है। इसके अंतर्गत राज्य के वह श्रमिक नागरिक शामिल किये जाते है जो असंगठित श्रमिकों की श्रेणी में भवन एवं अन्य निर्माण कार्य में लगे हो। जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही बुरी हो उन्हें इस पोर्टल के तहत लाभ प्रदान किया जायेगा। पोर्टल पर लाभ पाने के लिए नागरिक के पास श्रमिक पंजीयन कार्ड (मजदूर कार्ड) होना जरुरी है। और labor registration card उन्हें पोर्टल पर पंजीकरण करने के पश्चात ही मिल सकता है। बता दें, पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आपकी आयु 18 से 60 साल के बीच होनी जरुरी है

आर्टिकलUPBOCW पोर्टल
राज्य उत्तर प्रदेश
साल 2023
बोर्ड उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड
लाभ लेने वाले राज्य के श्रमिक नागरिक
पंजीकरण प्रोसेस ऑनलाइन मोड
आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in

यूपी श्रमिक पंजीयन कार्ड बनाने का उद्देश्य

UPBOCW 2023 पोर्टल को बनाने का उद्देश्य रजिस्टर्ड श्रमिक नागरिकों को यूपी Labor registration card की मदद से सरकार द्वारा जारी सभी योजनाओं का लाभ प्रदान करवाना है। ऑनलाइन पोर्टल की मदद से आर्थिक स्थिति से कमजोर श्रमिक नागरिक घर बैठे श्रमिक कार्ड हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। इससे उनके जीवन और आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ सकेगा।

UPBOCW 2023 रजिस्ट्रेशन हेतु पात्रता

यदि आप भी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपको इसकी पात्रता का पता होना जरुरी है। पात्रता जानना के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए पॉइंट्स को पूरा पढ़े।

  • उत्तर प्रदेश राज्य के श्रमिक श्रेणी के नागरिक ही लेबर कार्ड हेतु पंजीकरण कर सकते है।
  • श्रमिक नागरिक उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी होने चाहिए तभी वह UPBOCW 2023 पंजीकरण करने हेतु पात्र समझे जायेंगे।
  • पंजीयन हेतु वही पात्र होंगे जिन्हपने 1 साल के टाइम पीरियड के समय 90 दिन का काम किया होगा।
  • श्रमिक कार्ड परिवार के मुखिया के नाम पर ही बनाया जायेगा।
  • आवेदक श्रमिक नागरिक ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है।

UP Labor Registration हेतु आवश्यक दस्तावेज

रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको आवश्यक दस्तावेज की जानकारी जाननी आवश्यक है। आवश्यक दस्तावेज की जानकारी जानने के लिए आप दी गयी तालिका को पूरा पढ़े।

आधार कार्ड वोटर ID कार्ड राशन कार्ड
पैन कार्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पासपोर्ट साइज फोटो
परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड बैंक पासबुक

पोर्टल में उपलब्ध योजनाएं

जितने भी नफ़रीक़ श्रम विभाग UPBOCW 2023 पोर्टल पर रजिस्टर्ड हो चुके है वह पोर्टल पर अन्य योजनाओं का भी लाभ ले सकते है। हम आपको यहाँ पोर्टल पर उपलब्ध अन्य सेवाओं की जानकारी देने जा रहे है जिसके जरिये श्रमिक नागरिक इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

कौशल विकास तकनीकी योजना
सौर ऊर्जा सहायता योजनाकन्या विवाह योजनागंभीर बीमारी सहायता योजना
चिकित्सा सुविधा योजनामेधावी छात्र पुरुस्कार योजनाशिशु हितलाभ योजनानिर्माण कामगार अन्ते यष्टि योजना
मातृत्व हितलाभ योजनाआवास सहायता योजनानिर्माण कामगार बालिका मदद योजना निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना
अक्षमता पेंशन योजनासंत रविदास शिक्षा सहायता योजनानिर्माण श्रमिक भोजन सहायता योजनापेंशन सहायता योजना
आवासीय विद्यालय योजना

पोर्टल पर उपलब्ध अन्य योजनाओं पूरा विवरण

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनायोजना के तहत श्रमिक नागरिकों के बच्चों को शिक्षा हेतु सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत श्रमिक नागरिकों के बच्चों को कॉम्पिटेटिव एग्जाम हेतु फ्री में कोचिंग प्रदान की जाएगी।
पीएम गरीब कल्याण योजनाUPBOCW पोर्टल पंजीकृत नागरिक इस योजना हेतु भी आवेदन कर सकते है। इस योजना के अंतर्गत सरकार कई कठिन परिस्थितियों में मुफ्त राशन प्रदान करती है और साथ उन्हें भरण-पोषण के लिए सहायता राशि भी प्रदान करती है। ( योजना के तहत सरकार ने कोरोना काल में लोगों को मुफ्त राशन प्रदान किया था)
बीमा कवर एवं आकस्मिक मृत्यु श्रमिक नागरिक को इस योजना के तहत किसी भी प्रकार की दुर्घटना (एक्सीडेंट) हो जाने पर उन्हें बीमा का लाभ देती है। अगर कोई श्रमिक नागरिक काम करते समय विकलांग हो जाता है तो सरकार उन्हें 50 हजार रुपये की मदद प्रदान करती है साथ ही अगर किसी व्यक्ति की आकस्मिक रूप से मृत्यु होती है तो उसके परिवार को बीमा राशि प्रदान की जाएगी।
उत्तर प्रदेश श्रम आयोगयूपी श्रम आयोग के समय श्रमिक नागरिकों को विषम परिस्थितियों में आर्थिक सहायता प्रदान करती है। कोरोना महामारी के समय जब राज्य के नागरिक वापस अपने राज्य आये थे तब उस मुश्किल समय में आयोग द्वारा 54 श्रमिकों को रोजगार देने में मदद की थी।

कन्या विवाह सहायता योजना 
पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक नगरिका अपनी बेटियों की शादी के लिए कन्या विवाह सहायता योजना हेतु आवेदन कर सकते है। इसके अलावा उन्हें शिक्षा हेतु मदद भी प्रदान की जाएगी।
श्रमिकों के लिए कोविड किटकोरोना काल के समय कई पंजीकृत श्रमिकों को इसका लाभ प्रदान किया गया था। श्रमिकों को कई सुविधाएं सरकार की तरफ से प्रदान की गयी साथ ही उनके लिए श्रमिक हेल्प डेस्क नंबर भी जारी किया गया था।

यूपी लेबर पंजीकरण करने की प्रक्रिया (UP Labour Registration)

यदि आप भी पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते है तो हम आपको पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने जा रहे है। पंजीकरण प्रक्रिया जानने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • आवेदक को सबसे पहले उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है ।
  • जिसके बाद आपके आमने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आप श्रमिक पंजीयन आवेदन करें के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लें। UP labour card online registration
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: आधार कार्ड या आवेदन संख्या भरना है, फिर आपको मंडल, जनपद सेलेक्ट करके मोबाइल नंबर भरना होगा। Uttar-Pradesh-Shramik-Online-Registration
  • इसके बाद आपको आवेदन करें के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके मोबाइल पर आपको OTP प्राप्त होगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स में भर लेना है।
  • OTP वेरीफाई होने के पश्चात आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
  • फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी जानकारियों को भर लेना है और साथ ही आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपकी श्रमिक कार्ड पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

श्रमिक पंजीकरण आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें 

जिन श्रमिकों ने पोर्टल पर श्रमिक कार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन करवाया है और वह अपनी आवेदन स्थिति चेक करना चाहते है तो आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • श्रमिक पंजीकरण आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए आपको सबसे पहले यूपी श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in पर जाना होगा।
  • यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आपको श्रमिक सेक्शन में जाके पंजीयन की स्थिति चेक करने के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। labor-registration-application-status
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल कर आजायेगा।
  • नए पेज पर आपको पंजीयन संख्या या आवेदन संख्या में से किसी एक को भरना होगा। (अगर आप नवीन श्रमिक है तो आप आवेदन संख्या को सेलेक्ट कर लें)
  • अब आप आवेदन संख्या और मोबाइल नंबर को भर लें और सर्च बटन पर क्लिक कर दें।
  • जेसे ही आप क्लिक करेंगे सम्बंधित जानकारी आपके सामने खुल कर आजायेगी।

UPBOCW 2023 श्रमिक सर्टिफिकेट डाउनलोड (Shramik Certificate Download)

  • सर्वप्रथम आप यूपी श्रम विभाग पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट upbocw.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको श्रमिक सेक्शन में श्रमिक सर्टिफिकेट के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल कर आजायेगा।
  • नए पेज पर आपको आधार कार्ड संख्या और पंजीयन संख्या को भरना है।Shramik-Certificate-Download
  • जानकारी भर लेने के बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही अगले पेज पर आपको अपना मजदूर प्रमाण पत्र सर्टिफिकेट दिखाई देगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट ले सकते है।

आवेदन/पंजीयन संख्या कैसे देखें? (How to know application/registration number)

  • आवेदक को सबसे पहले उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है ।
  • जिसके बाद आपके आमने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आप श्रमिक सेक्शन में अपनी पंजीयन संख्या जाने के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको आधार कार्ड संख्या ,एवं मोबाइल नंबर संख्या को भरना होगा। Your-Application-Registration-Number
  • जानकारी भरने के बाद आपको सर्च ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पंजीयन संख्या/आवेदन संख्या आ जाएगी।

UPBOCW मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने की प्रक्रिया

जो भी नागरिक ऑनलाइन मोड से आवेदन नहीं करना चाहते है वह मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करके भी आवेदन कर सकते है।

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। जिसके बाद आपको सर्च बटन पर upbocw लिखना होगा और सर्च बटन पर क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर मोबाइल एप दिखाई देगा जिसके बाद आपको इनस्टॉल बटन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपका मोबाइल एप सक्सेस्स्फुल्ली डाउनलोड हो जायेगा।

यूपी श्रमिक डिस्ट्रिक्ट वाइज लिस्ट देखने की प्रक्रिया (UP Sharmik District Wise List)

  • सर्वप्रथम आप यूपी श्रम विभाग पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट upbocw.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको श्रमिक सेक्शन में श्रमिकों की सूचि जनपदवार,ब्लॉकवार के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। up labor registration process
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल कर आजायेगा।
  • यहाँ आपको जनपद, नगर निकाय/विकास खंड, कार्य की प्रकृति, कैप्चा कोड आदि को भरना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • क्लिक करते ही अगले पेज पर श्रमिक डिस्ट्रिक्ट वाइज लिस्ट खुल कर आजायेगी।

यूपी श्रम विभाग पंजीकरण से जुड़े प्रश्न/उत्तर

UPBOCW पोर्टल क्या है?

UPBOCW पोर्टल को यूपी सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिक नागरिक के लिए बनाया गया है जिसका लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं से मिलने वाली सुविधा को प्रदान करना है।

UPBOCW पोर्टल का पूरा नाम क्या है?

UPBOCW पोर्टल का पूरा नाम उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (Uttar Pradesh Building and Other Construction Workers Welfare Board) है।

यूपी श्रम विभाग पोर्टल पर किन श्रमिकों को लाभ दिया जायेगा?

1. छप्पर छानेवाले
2. बिल्डिंग का कार्य करने वाले
3. राजमिस्त्री
4. लेखाकार का काम करने वाले
5. इलेक्ट्रिक वाले
6. बांध  प्रबंधक ,भवन निर्माण के अधीन कार्य करने वाले
7. चट्टान तोड़ने वाले
8. खिड़की ग्रिल एवं दरवाज़ों की गढ़ाई और स्थापना करने वाले
9. पत्थर तोड़ने वाले
10. सीमेंट ,पत्तर ढोने का काम करने वाले
11. प्लम्बर
12. चुना बनाने का काम करने वाले
13. निर्माण स्थल पर चौकीदारी करने वाले
14. कुआ खोदने वाले
15. हतोड़ा चलानेवाले
16. लौहार
17. पुताई करने वाले
18. सड़क निर्माण करने वाले
19. कारपेंटर का काम करने वाले

राज्य के कौन से नागरिक UPBOCW पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सकते है?

राज्य के असंगठित क्षेत्र के निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों को सभी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड से जुडी हेल्पलाइन नंबर क्या है?

UPBOCW से जुडी हेल्पलाइन नंबर  18001805412 है। राज्य के जिन भी श्रमिक नागरिक को पंजीकरण से सम्बन्धित किसी तरह की जानकारी या समस्या है तो वह दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।

क्या इस पोर्टल का लाभ अन्य राज्य के श्रमिक नागरिक भी ले सकेंगे?

जी नहीं, इस पोर्टल का लाभ अन्य राज्य के श्रमिक नागरिक नहीं ले सकेंगे, केवल उत्तर प्रदेश राज्य के निर्माण श्रमिक ही इस योजना का लाभ ले सकेंगे।

श्रमिक कार्ड बनाने हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

श्रमिक कार्ड बनाने हेतु आवश्यक दस्तावेज upbocw.in है। आवेदक पोर्टल पर जाकर श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।

लेबर कार्ड का नवीनीकरण (रिन्यूअल) कितने समय के बाद कर सकते है

श्रमिकों को लेबर कार्ड रिन्यूअल हर एक साल में करना जरुरी होता है।

अगर श्रम विभाग का कार्यालय दूर हो तो श्रमिक कार्ड आवेदन फॉर्म भरने पर कहाँ जमा करवाना होगा?

यदि श्रम विभाग का ऑफिस दूर हो तो श्रमिक नागरिक श्रमिक कार्ड आवेदन फॉर्म भरने पर जन सुविधा केंद्र में जमा करवा सकते है।

श्रमिक कार्ड खो जाने की स्थिति में नए कार्ड का आवेदन कैसे कर सकते है?

श्रमिक कार्ड खो जाने की स्थिति में नए कार्ड का आवेदन करने की जरूरत नहीं है। श्रमिक पंजीकरण नंबर के आधार पर जन सुविधा केंद्र के जरिये अपना लेबर कार्ड प्रिंट करवा सकते है।

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा श्रमिक नागरिकों के लिए कौन-कौन सी योजनाएं चलायी जा रही है

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा श्रमिक नागरिकों के लिए कन्या विवाह योजना ,अटल आवासीय योजना ,मातृत्व हित लाभ योजना ,मेधावी छात्र पुरूस्कार योजना ,आवास सहायता योजना ,सौर ऊर्जा सहायता योजना एवं अन्य प्रकार की विभिन्न योजना चलाई जा रही है जिससे उनकी जिंदगी में सुधार आ सके।

हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से यूपी श्रम विभाग पंजीकरण से जुडी सारी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। यदि आपको यूपी श्रम विभाग पंजीकरण से सम्बंधित जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Photo of author

Leave a Comment