UPSSSC PET Exam: दोस्तों आज हम आपको UPSSSC PET Exam के बारे में जानकारी देने जा रहे है। बता दें, जितने भी उम्मीदवार पेट एग्जाम की तैयारी कर रहे है उन्हें तो इस परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी होगी लेकिन कई ऐसे युवा नागरिक होंगे जिन्हे इस परीक्षा के बारे में नहीं पता होंगे और वह यह जानना भी चाहते होंगे कि पेट परीक्षा की तैयारी कैसे करें, पेट परीक्षा कब आयोजित करायी जाएगी। यदि आपको इसके बारे में अन्य सभी जानकारी जाननी है तो आप हमारे द्वारा लिखे गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

UPSSSC PET Exam
उत्तर प्रदेश राज्य, UPSSC यानी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) द्वारा ग्रुप B और ग्रुप C के एग्जाम को आयोजित किया जाता है। ये तो आप जानते ही है कि उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन द्वारा पिछले साल PET Exam को ग्रुप C की सभी पोस्ट के लिए अनिवार्य कर दिया है।
बता दें, PET एग्जाम का आयोजन 18 सितम्बर 2022 को ऑफलाइन किया गया था। यदि आप भी पेट एग्जाम की परीक्षा का फॉर्म भरना चाहते है तो आपको इसके लिए इसकी 2023 की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करना होगा। उम्मीदवार पेट परीक्षा पास करने के बाद ही मैन एग्जाम दे सकेंगे।
पेट एग्जाम क्या है ?
ये तो आप जान गए होंगे कि PET EXAM (Preliminary Eligibility Test) को UPSSC द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को 4 केटेगरी में बांटा गया है। इसमें ग्रुप A, ग्रुप B, ग्रुप C, ग्रुप D की जॉब्स होती है। बता दे, UPSSC ग्रुप C की भर्ती आयोजित करवाती है। UPSSC द्वारा ग्रुप C में पिछले साल से TWO-TIER सिस्टम को लागू कर गया है।
जानकारी के लिए बता दे, साल 2020 में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यह अनाउंसमेंट किया गया था कि पेट परीक्षा केवल ग्रुप C की पोस्ट को भरने के लिए आयोजित किया गया था लेकिन अब UPSSC ने ग्रुप बी और ग्रुप सी पोस्ट के लिए पेट परीक्षा को कमपल्सरी कर दिया है।
आर्टिकल का नाम | पेट एग्जाम क्या है |
एग्जाम नाम | PET |
PET का पूरा नाम | preliminary Eligibility test |
PET के लिए क्वालिफिकेशन | 10 th पास या इंटरमीडिएट, ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट |
UPSSSC PET परीक्षा का आयोजन मोड़ | ऑफलाइन |
PET EXAM में टोटल मार्क्स | 100 मार्क्स |
- यूपी सरकार 10 रुपये देगी BPL परिवारों को बिजली कनेक्शन
- सरकार इन लोगों को फ्री में देगी स्कूटी, ये है आवेदन प्रक्रिया
- हर साल मिलेंगे 10 से 20 हजार रुपयों की स्कॉलरशिप, जल्दी करें आवेदन
- पीपीएफ अकाउंट कौन खोल सकता है?
यहाँ जाने UPSSSC का पूरा नाम
UPSSSC का पूरा नाम उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन है। इसके साथ PET का नाम प्रिलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट है। PET को हिंदी में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा बोला जाता है।
UPSSSC PET के लिए योग्यता
अगर आप UPSSSC PET एग्जाम की तैयारी कर रहे है और इसका आवेदन करना चाहते है तो आपको इसकी योग्यता का पता होना जरुरी है। आज हम आपको इसकी योग्यता के बारे में बताने जा रहे है जिससे आप आसानी सी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। पात्रता जानने के लिए हमारे द्वारा दिए गए पॉइंट को पूरा पढ़े।
- UPSSSC PET EXAM के लिए मिनिमम क्वालिफिकेशन 10वी पास होनी चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। बता दें, SC, ST और OBC को आयु में छूट प्रदान की गयी है।
- PET EXAM का स्कोर कोड एक साल के लिए वैलिड होता है।
UPSSSC PET Syllabus 2022
सीरियल नंबर | विषय | टोटल मार्क्स |
1. | इंडियन हिस्ट्री (भारतीय इतिहास) | 5 मार्क्स |
2. | इंडियन नेशनल मूवमेंट (भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन) | 5 मार्क्स |
3. | जियोग्राफी ऑफ़ इंडिया एंड द वर्ल्ड (भारत एवं विश्व का भूगोल) | 5 मार्क्स |
4. | इंडियन इकॉनमी (भारतीय अर्थव्यवस्था) | 5 मार्क्स |
5. | इंडियन कंस्टीटूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन) | 5 मार्क्स |
6. | जनरल साइंस (सामान्य विज्ञान) | 5 मार्क्स |
7. | एलीमेंट्री अरिथमैटिक (प्रारंभिक अंकगणित) | 5 मार्क्स |
8. | जनरल हिंदी (सामान्य हिंदी) | 5 मार्क्स |
9. | जनरल इंग्लिश (सामान्य अंग्रेजी) | 5 मार्क्स |
10. | लॉजिक एंड रीजनिंग (तर्क एवं तर्कशक्ति) | 5 मार्क्स |
11. | टॉपिकल (समायिकी) | 10 मार्क्स |
12. | जनरल अवेरनेस (सामान्य जागरूकता) | 10 मार्क्स |
13. | अन रीड हिंदी प्रोस (अपठित हिंदी गद्यांश) | 10 मार्क्स |
14. | डेफिनेशन ऑफ़ ग्राफ (ग्राफ की व्याख्या) | 10 मार्क्स |
15. | डेफिनेशन ऑफ़ टेबल (तालिका की व्याख्या) | 10 मार्क्स |
टोटल सब्जेक्ट – 15 | टोटल मार्क्स – 100 |
बता दें, PET EXAM में टोटल 100 मल्टीप्ल चॉइस क्वेश्चन आते है और हर एक क्वेश्चन 1 नंबर का होता है। इस एग्जाम में उम्मीदवार को टोटल 2 घंटे दिए जाते है। साथ ही इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होगी। ये नेगेटिव मार्किंग 0.25% की होती है जिसका अर्थ है कि यदि आपके 4 क्वेश्चन गलत होते है तो आपका 1 नंबर काट लिया जायेगा।
इस तरह करें PET EXAM की तैयारी (UPSSSC PET Exam Pattern)
- PET EXAM की तैयारी करने के लिए आपको अपने सारे सब्जेक्ट को टाइम देना होगा। इसके लिए आपको एक परफेक्ट टाइम टेबल बनाना होगा ताकी आप एक दिन सभी सब्जेक्ट को पढ़ सके। इसी के साथ टाइम टेबल बनाने पर आपका पूरा सिलेबस कवर करने में भी मदद मिल पायेगी।
- इसके बाद आपको नोट्स बनाने पड़ेंगे।
- आपको प्रतिदिन मॉक टेस्ट का रिविज़न करना जरुरी है ताकि आपकी और अच्छे से प्रक्टिस हो सके।
- इसके अलावा आप प्रीवियस एग्जाम के मॉडल पेपर से भी मदद ले सकते है और ये भी ध्यान दें कि जितने भी प्रश्न हर साल आये है उन्हें एक बार और देख लें।
- उम्मीदवार अपने मोबाइल और कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन माध्यम से भी PET EXAM के कोर्सेज की तैयारी भी कर सकते है।
UPSSSC PET Exam से जुड़े प्रश्न/उत्तर
PET Exam ग्रैड पे 1900 से 4600 ग्रैड पे तक के सभी पोस्ट के लिए जरुरी है।
PET का स्कोर बोर्ड 1 साल तक वैलिड रहता है। 1 साल बाद आपको दोबारा PET एग्जाम देना होगा।
PET एग्जाम के लिए मिनिमम एलिजिबिलिटी 10वी पास है और साथ ही जनरल कास्ट की आयु के लिए 18 से 40 साल रखी गयी है। इसके अलावा अन्य कास्ट केटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गयी है।
PET EXAM पैटर्न की जानकारी हमने आपको अपने लेख में विस्तारपूर्वक बता दी है। जानकारी जानने के लिए ऊपर लेख को पूरा पढ़े।
बता दें, UPSSSC PET EXAM का टाइम 2 घंटे का है साथ ही इसमें उम्मीदवारों को 100 MCQ दिए जायेंगे।
पेट एग्जाम देने से आप यूपी असिस्टेंट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर, यूपी राजस्व लेखपाल, यूपी चकबंदी लेखपाल बन सकते है लेकिन इसके लिए आपको ग्रुप बी और ग्रुप सी के इन सभी पदों के लिए आपको PET एग्जाम पास करना जरुरी है।
आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको UPSSSC PET Exam से जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है। आशा करते है कि आपको यह जानकारी उपयोगी लगेगी। आप यह अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं और इससे सम्बंधित कोई भी सवाल आपको जानने है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते है।