Varun Dhawan Biography in Hindi | वरुण धवन जीवन परिचय

Varun Dhawan Biography in Hindi: अगर बात की जाए नामचीन युवा अभिनेता कि तो वरुण धवन का नाम सामने आ ही जाता है। जी हां, वरुण धवन को आज के समय में आखिर कौन नहीं जानता। लाखों फेन्स के दिलों में जगह बनाने वाले वरुण धवन एक बहुत ही अच्छे अभिनेता है। बता देते है वरुण धवन शाहरुख खान की ‘माई नेम इज खान’ में असिस्टेंट डायरेक्टर थे जिसके बाद उसी समय से करन की नजर इन पर पढ़ी और इन्हे फिल्मों में काम करने का मौका मिला। चलिए आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से वरुण धवन के जीवन परिचय के बारे में बताने जा रहे है।

Varun Dhawan Biography in Hindi
Varun Dhawan Biography in Hindi

वरुण धवन बायोग्राफी और फिल्में

वरुण धवन ने एक एक्टर के तौर पर पहली बार मूवी स्टूडेंट ऑफ द ईयर की। यह फिल्म 2012 में रोमांटिक और कॉमेडी के तौर पर दर्शकों के सामने आयी और दर्शकों ने इस फिल्म को काफी प्यार भी दिया। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ-साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री आलिआ भट्ट थी। यह इन दोनों की पहली फिल्म थी जो लोगों को काफी पसंद आयी। इस फिल्म के लिए वरुण धवन को बेस्ट मेल डेब्यू के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। इसके बाद वरुण ने अपनी पहचान हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014) और ABCD-2 (2014) से बनायीं। इसके बाद इनकी मूवी बदलापुर (2015) में काफी फेमस हुई और क्रिटिक्स ने बदलापुर में वरुण के इस रोल की काफी तारीफ़ भी की। इस मूवी के लिए वरुण धवन को फ़िल्मफेयर अवार्ड में सर्वश्रेठ एक्टर के तौर पर इन्हे नॉमिनेट भी किया गया।

वरुण धवन का जन्म, शिक्षा, शुरुवाती करियर

वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ। उन्होंने अपनी हायर सेकेंडरी की पढाई H.R कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से की। जिसके बाद उन्होंने नॉटिंघम के ट्रैंट यूनिवर्सिटी UK से बिज़नेस मैनेजमेंट का कोर्स किया। इसके बाद वरुण धवन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए और हिंदी मूवीज में एक्टिंग और डिरेक्टिंग के लिए कुछ दिनों तक पिता के साथ और बाद में साल 2010 में करन जौहर के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर (सहायक निर्देशक) के रूप में काम किया।

उनके पिता का नाम डेविड धवन है। डेविड धवन बॉलीवुड इंडस्ट्री में जाने माने डायरेक्टर है। उन्होंने कई साड़ी मूवी डायरेक्ट की है उनकी माता का नाम करुणा धवन है। वरुण के एक भाई है जिनका नाम रोनित धवन है। वरुण धवन ने हाल ही में नताशा दलाल से शादी की है। नताशा दलाल उनकी पहले गर्लफ्रेंड रह चुकी है।

varun dhwan family
Varun Dhawan Family

उनकी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर में उन्होंने रोहन नंदा के रूम में काम किया। वरुण को फिल्म क्रिटिक राजीव मसन्द और तरन आदर्श ने सबसे पहले रेखांकित किया था। उन्होंने वरुण की तारीफ करते हुए कहा था कि इनके अंदर काफी काबिलियत है। वरुण धवन के अंदर एक्टिंग करने की तमाम खूबियाँ है और वह मुश्किल से मुश्किल सीन को भी पर्दे पर आसानी से उतार देते है। जब फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर रिलीज़ हुई तो ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी रही। 2012 के बाद 2014 में इनकी दो फिल्मे रिलीज़ हुई। इसके बाद मैं तेरा हीरों में उन्होंने जबरदस्त काम किया। इस फिल्म के डायरेक्टर उनके पिता खुद डेविड धवन रहे। इस मूवी के बाद वरुण को सोलो हेरॉन के रूप में स्थापित कर दिया।

रोहन नन्दा के रूप में फिल्म ‘स्टूडेंन्ट ऑफ द ईयर’ में काम करने वाले वरूण को फिल्म क्रिटिक राजीव मसन्द और तरन आदर्श ने सबसे पहले रेखांकित किया था कि इनके अन्दर काफी काबिलियत है. वरूण के अन्दर अभिनय की तमाम खूबियाँ है और कठिन से कठिन दृश्य को सहज ही पर्दे पर उतार देते हैं. फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. 2012 के बाद वरूण की दो फिल्में 2014 में रिलीज हुई, ‘मैं तेरा हीरो’ बालाजी मोशन पिक्चर्स की इस फिल्म को निर्देशित किया था स्वयं इनके पिता डेविड धवन ने. इस फिल्म ने वरुण को सोलो हीरो के रूप में स्थापित कर दिया.

Also Check:-

Varun Dhawan Biography (Date of Birth, Nick Name, Height, Age, Caste, Education, Wife)

पूरा नाम वरुण धवन
निक नेम पप्पू
शारीरिक परिचय
हाइट 175 CM
वेट 78 किग्रा
आँख का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 14 अप्रैल 1987
आयु 35 साल
जन्मस्थान मुंबई
राशि तुला
राष्ट्रीयता इंडियन
स्कूल बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल
कॉलेज नॉटिंगघम ट्रेट यूनिर्वसिटी
शैक्षिणिक योग्यता बिज़नेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन
डेब्यू स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर
हॉब्बी डांस, स्विम, रीड
पसंदीदा चीजे
खाना चिकन, दही
एक्टर गोविंदा
हीरोइन प्रियंका चोपड़ा, प्रीती जिंटा, एजेंलिना जोली
मूवी कागज के फूल, गाईड, कुछ कुछ होता है, रंग दे बसन्ती, राजा बाबू
गीत याद आ रही है (लव स्टोरी 1981)
खेल फुटबॉल
रंग लाल और काला
परफ्यूम GUCCI
कार AUDI 7

वरुण धवन का फ़िल्मी कैरियर (Varun Dhawan Filmy Career and Movies)

वरुण धवन ने फ़िल्मी करियर में इन सभी मूवीज में काम किया है जो इस प्रकार से है।

1. स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर

ये तो आप जानते ही है कि वरुण धवन की पहली मूवी स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर रही है। इस मूवी में उनके सहायक किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट थी। वरुण ने इस फिल्म में कॉलेज स्टूडेंट रहित नंदा की भूमिका निभाई है। जिसमे उनके और उनके पिता की बनती नहीं है और दोस्तों से भी स्कूल से कम्पीटीशन के लिए अनबन हो जाती है। इस मूवी में ऋषि कपूर भी है। बता दें आज के समय में ये सभी सहायक कलाकार आज एक स्थापित कलाकार बन गए।

2. मैं तेरा हीरो

पिता डेविड धवन की डायरेक्ट की गयी मूवी मैं तेरा हीरो दर्शकों की काफी लोकप्रिय रही। यह मूवी तेलगु मूवी के कांदीरेंगा की रिमीक थी। इस मूवी में वरुण ने सीनू प्रसाद की भूमिका निभायी है। इस मूवी में वरुण बहुत ही शरारती छात्र थे। इसमें उनके साथ दो हीरोइन  ईलियाना डी क्रुज और नर्गिस फाकरी ने काम किया। यह फिल्म बहुत ही सुपरहिट रही।

3. हम्टी शर्मा की दुल्हनिया

2014 में वरुण, करण जोहर द्वारा निर्मित फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनिया में काम किया। इस मूवी में उनके साथ आलिया भट्ट को-एक्टर रही है। बता देते है यह मूवी दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के प्रति एक ट्रिब्यूट था। इंडिया टूडे के रोहित खिलनानी ने वरुण के टैलेंट को लेकर काफी प्रसंशा की। शशांक खेतान द्वारा डायरेक्ट की गयी इस मूवी ने काफी कमाई की और इस मूवी के संगीत का ऑडियो कैसेट की भी काफी बिक्री हुई।

4. बदलापुर

बदला पुर एक बदले की कहानी है यह फिल्म श्रीराम राघवन की फिल्म है। इस फिल्म में वरुण अपनी पत्नी और बच्चे के कातिल से 15 साल बाद रिवेंज (प्रतिशोध) लेता है। इस मूवी में वरुण के लिए काम करना काफी टास्क से भरा रहा क्यूंकि इसमें उनका रोल काफी गंभीर रहा। क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों ने इस फिल्म को बहुत ही सराहना दी। बता देते है इस मूवी के लिए वरुण को फिल्मफेयर की तरफ से बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया था।

5. ABCD 2

ABCD 2 मूवी वरुण के लिए सबसे अलग मूवी थी। मूवी में उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ काम किया। इसमें वरुण ने सुरेश मुकुंद का रोल निभाया। जो कि रियल में एक डांसर है। यह मूवी साल 2012 के इंटरनेशनल हिपहॉप विनर पर बनायीं गयी है। यह मूवी एक ऐसे डांसर की है जो अपनी माँ का सपना पूरा करने के लिए मुंबई के कसबे से बाहर निकलता है और इंटरनेशनल लेवल पर अपना नाम कमाता है।

6. ढिसूम

साल 2016 में अपने भाई रोनित धवन द्वारा डायरेक्ट फिल्म ढिसूम में जॉन अब्राहम के साथ काम किया। यह एक एक्शन मूवी है और इस मूवी में वरुण का किरदार जुनैद अंसारी पुलिस इंस्पेक्टर का रहा है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज कमाई ही कर पायी थी। इसके बाद भी उन्होंने कई सारे फिल्मों जैसे: जुड़वाँ 2 आदि में काम किया।

Varun Dhawan द्वारा किये अन्य काम

वरुण धवन काफी एक्टिव है। वह फिल्मों के साथ-साथ कई सारे अन्य काम भी करते रहते है। यदि मूवी की शूटिंग न हो तो वह तब भी फ्री नहीं रहते। साल 2013 में इन्होने आयुष्मान खुराना और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिलके एक अवार्ड शो को होस्ट किया था। इसके बाद उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए एक आयोजन भी किया था।

वरुण धवन के अवार्ड्स और सम्मान

साल मूवी अवार्ड्स केटेगरी
2013 स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर (Student of the Year)लायंस गोल्ड अवार्ड्स बेस्ट डेब्यू (मेल)
2013स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर (Student of the Year)स्टारडस्ट अवार्ड्स ब्रेक थ्रु परफार्मेस अवार्ड (मेल)
2014 हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (Humpty Sharma Ki Dulhania)स्टारडस्ट अवार्ड्सबेस्ट एक्टर इन कॉमेडी (मेल)
2014
हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (Humpty Sharma Ki Dulhania)स्टार गिल्ड अवार्ड्सबेस्ट एक्टर इन कॉमेडी (मेल)
2015 मैं तेरा हीरो (Main Tera Hero)आइफा अवार्ड बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी (मेल)
2015मैं तेरा हीरो (Main Tera Hero)स्टार गिल्ड अवार्ड्सबेस्ट एक्टर इन कॉमेडी (मेल)
2015 बदलापुर (Badlapur)बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड बेस्ट एक्टर इन एक्शन रोले
2015 बदलापुर (Badlapur)स्टार स्क्रीन अवार्ड बेस्ट कॉमेडियन

वरुण धवन रिलेशनशिप (Varun Dhawan Relationships)

बता देते है वरुण धवन का नामा कई सारी लड़कियों जैसे: आलिया भट्ट, तापसी पन्नू आदि के साथ जोड़ा जाता है। लेकिन इसी बेच उन्होंने सभी के मुँह में ताला लगा दिया और कुछ समय पहले 24 जनवरी 2021 को नताशा दलाल से शादी कर ली। नताशा और वरुण दोनों ही एक दूसरे के बचपन के दोस्त रहे है और काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

varun dhawan
Varun Dhawan

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म

वरुण धवन की 2022 में कृति सेनन के साथ नयी अपकमिंग फिल्म (Varun Dhawan Upcoming Movies) आने वाली है। इसके साथ उन्होंने कॉमिक हॉरर मूवी भेदिया भी जल्द सबके सामने आएगी।

Photo of author

Leave a Comment