Vasundhara Raje Biography in Hindi | वसुंधरा राजे जीवन परिचय

Vasundhara Raje Biography in Hindi: तो दोस्तों आज हम बात करने जा रहे हैं, वसुंधरा राजे के बारे में। वसुंधरा राजे राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री/भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं। वसुंधरा राजे (Vasundhra Raje) राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री थी। इनसे पहले यहाँ कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं आई। दोस्तों आपको बता दें इनका संबंध ग्वालियर के राजघराने से ताल्लुक है। आज इस लेख में हम वसुंधरा के जीवन से जुडी बातों के बारे में जानेगे। साथ ही उनके परिवार, पति बच्चों और उनकी कमाई और उनके राजनितिक जीवन से जुडी कई बाते जान सकेंगे। तो दोस्तों बिना किसी देर के जानकारी प्राप्त करते हैं।

Vasundhara Raje Biography in Hindi

Vasundhara Raje Biography in Hindi | वसुंधरा राजे जीवन परिचय

जन्म और परिवार

जन्म- वसुंधरा राजे का जन्म 8 मार्च 1953 को मुंबई में हुआ था। वसुंधरा ग्वालियर के राजघराने में जन्मी थी। हालाँकि वर्तमान समय में राजघराने वाली प्रथा खत्म हो चुकी है।

परिवार- वसुंधरा राजे के परिवार में उनके पिता उनकी माता और उनके भाई बहन भी हैं। वसुंधरा राजे के पिताजी का नाम जीवाजीराव सिंधिया था ,जो की ग्वालियर के आखिरी सत्ताधारी महाराजा थे। और इनकी माता का नाम विजयाराजे सिंधिया था। जो की भारतीय राजनीतिज्ञ थी, आपको बता दें विजयाराजे नेपाल के राणा वंश के नेपाली सेना के पूर्व कमांडर-इन-चीफ जनरल राजा खड्ग शमशेर जंग बहादुर राणा की बेटी थी। वसुंधरा राजे के परिवार में इनके 4 बहन भाई और भी थे। वसुंधरा की 3 और बहने और एक भाई थे जिनका नाम माधवराव सिंधिया है, और इनकी बहनों का नाम इस प्रकार से है -पद्मावती राजे(अक्कासाहेब बर्मन) ये वसुंधरा की सबसे बड़ी बहन थी। दूसरी बहन का नाम उषा राजे राणा और तीसरे इनके भाई माधवराव सिंधिया थे। और चौथे नंबर पर वसुंधरा राजे सिंधिया स्वयं थी, और इनसे छोटी बहन का नाम यशोधरा राजे है।

पिता स्वर्गीय जीवाजीराव सिंधिया(ग्वालियर के पूर्व महाराजा)
माता स्व. विजयाराजे सिंधिया (पूर्व भारतीय राजनीतिज्ञ)
बहन स्व. पद्मा राजे
उषा राजे, यशोधरा राजे।
भाई स्व.माधवराव सिंधिया

जीवन परिचय (Vasundhara Raje Biography in Hindi)

पूरा नाम वसुंधरा राजे सिंधिया
पेशा/व्यवसाय भारतीय राजनीतिज्ञ
दल/पार्टी भारतीय जनता पार्टी

शारीरिक संरचना

लम्बाई 5 फ़ीट 4 इंच
वजन 77 kg
बालों का रंग काला
आँखों का रंग काला

निजी जानकारी (Personal Information)

जन्मतिथि 8 मार्च 1953
आयु 69 वर्ष 2022 के अनुसार
जन्मस्थान मुंबई महाराष्ट्र
राष्ट्रीयता/नागरिकता भारतीय
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र
राशि मीन
स्कूल Presentation Convent, Kodaikanal, Tamil Nadu
कॉलेज/यूनिवर्सिटी Sophia College (Women’s College) Mumbai Maharashtra
शैक्षणिक योग्यता अर्थशास्त्र एवं राजनीती विज्ञान में स्नातक
धर्म हिन्दू
जाती मराठा क्षत्रिय
पता मकान नंबर 53 गोदाम की तलाई झालवाड़ (राजस्थान)

Vasundhara Raje Education

वसुंधरा राजे जी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा तमिलनाडु के Presentation Convent Kodaikanal स्कूल से की है और राजे ने अपनी आगे की पढाई Sophia Women’s College से की। इन्हों राजनीती विज्ञान और अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

वसुंधरा राजे वैवाहिक स्थिति

वसुंधरा राजे वर्तमान समय में तलाकशुदा हैं। वसुंधरा और इनके पति का तलाक हो चुका है। वसुंधरा की शादी साल 1972 में धौलपुर के जाट राजघराने के बेटे हेमंत सिंह से हुई थी। लेकिन इनकी शादी कुछ ज्यादा लम्बे समय तक टिक नहीं पाई शादी के 1 साल के भीतर वसुंधरा और हेमंत सिंह का तलाक हो गया था। और इन दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम दुष्यंत सिंह है।

आपको बता दें, महाराजा उदयभान की मृत्यु के बाद महारानी मलबिंदर कौर ने साल 1965 में अपनी ही बेटी के बेटे को गोद लिया था। हेमंत सिंह के पिता नाभा के महाराज प्रताप सिंह हैं।

वैवाहिक स्थिति तलाकशुदा
पति हेमंत सिंह
बच्चे बेटा– दुष्यंत सिंह (राजनीतिज्ञ)Vasundhara Raje Biography in Hindi | वसुंधरा राजे जीवन परिचय

सम्पति/आय (Vasundhara Raje Net Worth)

वेतन ज्ञात नहीं
सम्पति लगभग 4 करोड़ भारतीय रूपये

वसुंधरा राजे सिंधिया का राजनितिक जीवन/सफर

वसुंधरा राजे ने अपना राजनितिक सफर साल 1984 में शुरू किया। वसुंधरा ने साल 1984 में मध्यप्रदेश की भिंड लोकसभा से अपने जीवन का पहला चुनाव लड़ा। इस साल इंदिरा गाँधी की हत्या की गई थी, जिसके कारण कांग्रेस को जनता की सहानुभूति प्राप्त हुई और वसुंधरा राजे को अपने पहले चुनाव में ही हार का सामना करना पड़ा। क्योंकि इनके विपक्ष में कांग्रेस के प्रत्याशी कृष्णा सिंह थे और इनको लोगों द्वारा ज्यादा सहानुभूति प्राप्त हुई। जिसके चलते वसुंधरा राजे हार गई। इन चुनाव में वसुंधरा कुल 88000 वोट से हारी थी। साल 1984 में इनको भाजपा की राष्टीय कार्यकारिणी में जगह मिली

साल 1985 से 1987 तक वसुंधरा भाजपा की युवा मोर्चा राजस्थान की उपाध्यक्ष के पद पर रहीं। साल 1987 में वसुंधरा राजस्थान की प्रदेश की भाजपा उपाध्यक्ष बनीं। वसुंधरा के काम और जनता के प्रति इनके समर्पण और विनम्रता के आधार पर इनको अटलबिहारी वाजपेयी जी के मंत्रिमंडल में साल 1998 से लेकर 1999 तक यह विदेश राज्य मंत्री के पद पर रहीं। आपको बता दें इसके बाद इन्हे साल 1999 में ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में इनको राज्यमंत्री का प्रभार प्राप्त हुआ।

Vasundhara Raje Political Life

वसुंधरा राजे सिंधिया ने पहला चुनाव कब लड़ा राजे ने पहला चुनाव 1984 में लड़ा लेकिन पहले चुनाव में इनको हार प्राप्त हुई।
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सम्मिलित हुई सन् 1984 में
राजस्थान भाजपा की युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष रहीं 1985 से 1987 तक
भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान की प्रदेश उपाध्यक्ष बनी। 1987 में
विदेश राज्यमंत्री कब बनी पार्टी और जनता के प्रति इनकी विनम्रता और काम को देख कर इनको सन् 1998 से 1999 में केंद्रीय मंत्रिमंडल में विदेश राज्यमंत्री बनी।
राज्य मंत्री कब बनी साल 1999 में अक्टूबर में
भाजपा की राजस्थान राज्य में इकाई अध्यक्ष बनी भैरोंसिंह शेखावत के उपराष्ट्रपति बनने के पश्चात (भैरों सिंह 19 अगस्त 2002 से लेकर 21 जुलाई 2007 तक भारत के उपराष्ट्रपति के पद पर रहे)

सांसद के पद पर कब तक रहीं राजे

  1. वसुंधरा राजे 1989 से 1991 तक झालावाड़ से 9वीं लोकसभा सांसद बनी।
  2. साल 1991 से 1996 तक दूसरी बार इन्होने 10वीं लोक सभा सदस्या सांसद का चुनाव जीता।
  3. 1996 से 1998 तक वसुंधरा राजे 11वीं लोकसभा सदस्या का चुनाव भी जीत गई।
  4. 1998 से 1999 तक वसुंधरा 12वीं लोकसभा सदस्या के रूप में सांसद के पद पर रही।
  5. 1999 से साल 2003 तक यह 13वीं लोकसभा सदस्या के पद सांसद के रूप में कार्य करती रही।

राजे कितनी बार बनी विधायक

साल 1985 से 1990 तक यह राजस्थान विधान सभा झालरापाटन से 8वीं सदस्य रहीं।
2003 से 2008 तक वसुंधरा राजे राजस्थान विधान सभा झालरापाटन से 12वीं सदस्य बनी।
2008 से लेकर 2013 तक वसुंधरा राजे राजस्थान विधान सभा के झालरापाटन से 13वीं सदस्य के रूप में भी विधायक का चुनाव जीती।
साल 2013 में भी इन्होने झालरापाटन से 14वीं सदस्य का चुनाव जीता।
2018 की सदस्य के रूप में राजस्थान विधान सभा के झालरापाटन से इन्होने एक बार फिर से जीत हासिल की।

Also Check:-

2 बार जीत चुकी हैं मुख्यमंत्री चुनाव

वसुंधरा राजे राजस्थान राज्य की 2 बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। और आपको बता दें वह पहली महिला मुख्यमंत्री हैं राजस्थान की। वसुंधरा पहली बार राजस्थान की 22वीं मुख्यमंत्री का चुनाव जीती थी। जिसके बाद इनका कार्यकाल 9 दिसम्बर 2003 से लेकर 10 दिसंबर 2008 तक रहा। और दूसरी बार वसुंधरा ने राजस्थान की 24वीं मुख्यमंत्री के रूप में चुनाव जीता। और दूसरी बार इनका कार्यकाल 13 दिसंबर 2013 से शुरू होकर 11 दिसंबर 2018 तक रहा।

वसुंधरा के राजनीतिक जीवन से जुडी पुस्तक

आपको बता दें कि वसुंधरा राजे के राजनितिक जीवन पर भारतीय लेखक/इतिहासकार विजय नाहर जी ने पहली पुस्तक लिखी है। इस पुस्तक का नाम वसुंधरा राजे और विकसित राजस्थान है। इस पुस्तक को सबसे पहले प्रभात प्रकाशन, दिल्ली ने प्रकाशित किया और इसकी इसकी पहली प्रति राजयपाल कल्याण सिंह जी को उपहार स्वरूप प्रदान की।

वसुंधरा राजे सिंधिया का सम्पर्क नंबर

Vasundhara Raje Scindia Phone Number- 91-141-2224400, 91-141-2229900

Photo of author

Leave a Comment